फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress mla claims party will form government in odisha too

Odisha: 'तेलंगाना के बाद अब ओडिशा में भी बनेगी सरकार', कांग्रेस के विधायक सुरेश राउत्रे का दावा

Sun, 03 Dec 2023 05:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 03 Dec 2023 05:24 PM IST
सार

छह बार विधायक रह चुके सुरेश राउत्रे ने कहा कि भुवनेश्वर में इस महीने के अंत में कांग्रेस एक बड़ी सार्वजनिक मीटिंग का आयोजन करेगी। इस मीटिंग में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
congress mla claims party will form government in odisha too
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे ने रविवार को अगले साल विधानसभा चुनाव में ओडिशा में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनकी पार्टी तेलंगाना में अपनी सरकार बना रही है, ठीक ऐसे ही अगले साल ओडिशा में भी कांग्रेस सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन


ओडिशा में भी सरकार बनाने का दावा
छह बार विधायक रह चुके राउत्रे ने कहा कि भुवनेश्वर में इस महीने के आखिर में कांग्रेस एक बड़ी सार्वजनिक मीटिंग का आयोजन करेगी। इस मीटिंग में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, 'दो वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी विवाद ने नकारात्मक संदेश दिया है, जिससे राजस्थान में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश में भाजपा ने पैसे देकर जीत हासिल की है।' 
विज्ञापन


राउत्रे ने आगे कहा, 'लेकिन पार्टी ने तेलंगाना में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और यह 2024 में ओडिशा में भी होगा।' इसी के साथ उन्होंने अगले साल ओडिशा में कांग्रेस और सत्तारूढ़ पार्टी बीजद के बीच चुनावी टक्कर होने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने बताया कि मेगा मीटिंग दिसंबर के आखिर में आयोजित किया जाएगा। इस मीटिंग में किसानों, महिलाओं और आदिवासियों समेत दो लाख से अधिक लोगों के भीड़ होने की संभावना है। बता दें कि अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed