{"_id":"615db88d8ebc3ec8b024c247","slug":"congress-may-hold-cwc-by-month-end-to-discuss-internal-issues-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में मंथन: इस महीने के अंत तक हो सकती है सीडब्ल्यूसी की बैठक, जी-23 नेताओं ने उठाई थी मांग ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस में मंथन: इस महीने के अंत तक हो सकती है सीडब्ल्यूसी की बैठक, जी-23 नेताओं ने उठाई थी मांग
Wed, 06 Oct 2021 08:24 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:24 PM IST
सार
वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने हाल ही में एक नियमित अध्यक्ष की अनुपस्थिति में पार्टी में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल और सोनिया गांधी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के जी-23 असंतुष्ट समूह सहित कई नेताओं द्वारा पार्टी के भीतर उथल-पुथल पर विचार-विमर्श करने की मांग के बीच इस महीने के अंत तक कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने की संभावना है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हालांकि बैठक की अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि सीडब्ल्यूसी पार्टी के आंतरिक मामलों पर चर्चा के लिए इस महीने बैठक कर सकती है। सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि जल्द ही सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई जाएगी और आंतरिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
जी-23 में शामिल पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल हैं, जो संगठनात्मक सुधार की मांग कर रहे हैं। पार्टी और पंजाब सहित कई राज्य इकाइयों में उथल-पुथल के बीच इन्होंने मांग की है कि पार्टी के आंतरिक मुद्दों पर चर्चा के लिए सीडब्ल्यूसी की तुरंत बैठक बुलाई जाए।
विज्ञापन
आजाद ने इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पत्र लिखकर सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी को सुझावों का स्वागत करना चाहिए न कि उन्हें दबाना चाहिए। वहीं, सिब्बल ने हाल ही में एक स्थायी अध्यक्ष की अनुपस्थिति में पार्टी में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने संवाद शुरू करने की मांग की थी जिसमें सभी वरिष्ठ नेताओं को सुना जाए।
आजाद और कुछ अन्य जी-23 नेता सीडब्ल्यूसी का हिस्सा हैं, जबकि सिब्बल नहीं हैं। कांग्रेस को अपने नए नियमित अध्यक्ष का चुनाव भी करना है और बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर चर्चा होने की संभावना है।