फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Manifesto After discussion Congress bring law to recognise civil unions between LGBTQIA+ couples

Manifesto: व्यापक चर्चा के बाद LGBTQI+ जोड़ों को मान्यता देने के लिए कानून लाएगी कांग्रेस, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 06 Apr 2024 04:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 04:17 AM IST
सार

कांग्रेस ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 15, 16, 25, 26, 28, 29 और 30 के तहत धार्मिक अल्पसंख्यकों को दिए गए अधिकारों का सम्मान करेगी और उन्हें बरकरार रखेगी। हम संविधान के अनुच्छेद 15, 16, 29 और 30 के तहत प्रदत्त भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों का भी सम्मान करेंगे और उन्हें बरकरार रखेंगे।

विज्ञापन
Congress Manifesto After discussion Congress bring law to recognise civil unions between LGBTQIA+ couples
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र - फोटो : एक्स/कांग्रेस

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस ने कहा कि अगर वे केंद्र में सरकार बनाएंगे तो व्यापक विचार-विमर्श के बाद एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय से संबंधित जोड़ों के बीच सिविल यूनियनों को मान्यता देने के लिए कानून लाएगी। गौरतलब है कि एलजीबीटीक्यूआईए+ का मतलब लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर, इंटरसेक्स और अलैंगिक और अतिरिक्त + होता है। 

विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के अधिकारों का भी सम्मान करेंगे
कांग्रेस ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 15, 16, 25, 26, 28, 29 और 30 के तहत धार्मिक अल्पसंख्यकों को दिए गए अधिकारों का सम्मान करेगी और उन्हें बरकरार रखेगी। हम संविधान के अनुच्छेद 15, 16, 29 और 30 के तहत प्रदत्त भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों का भी सम्मान करेंगे और उन्हें बरकरार रखेंगे। कांग्रेस ने वादा किया कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों और युवाओं को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, सेवाओं, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा। हम विदेश में अध्ययन के लिए मौलाना आजाद छात्रवृत्ति बहाल करेंगे और छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाएंगे।  

विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी देंगे जोर
कांग्रेस ने कहा कि अल्पसंख्यकों क आर्थिक सशक्तिकरण पर भी गौर किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि बैंक किसी भेदभाव के अल्पसंख्यकों को संस्थागत ऋण प्रदान करें। सत्ता में लौटने पर कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि देश के प्रत्येक नागरिक की तरह, अल्पसंख्यकों को भी पोशाक, भोजन, भाषा और व्यक्तिगत कानूनों की पसंद की स्वतंत्रता हो। हम व्यक्तिगत कानूनों में सुधार को प्रोत्साहित करेंगे। कांग्रेस ने संविधान की आठवीं अनुसूची में अधिक भाषाओं को शामिल करने की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के अन्य वादे

  1. राष्ट्रव्यापी आर्थिक-सामाजिक जाति जनगणना।
  2. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं गरीब सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण पर 50% का कैप हटाया जाएगा।
  3. शिक्षा एवं नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को मिलने वाले 10% आरक्षण को बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और समुदाय के लोगों के लिए लागू किया जाएगा।
  4. अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी रिक्त पदों को 1 साल के भीतर भरा जाएगा।
  5. सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में संविदा भर्तियों की जगह नियमित भर्तियां और अभी जो संविदा कर्मी हैं उनका नियमतीकरण किया जाएगा।
  6. भूमिहीनों को जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed