फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Rajasthan, Chhattisgarh, Gujarat Congress Also Passed a Resolution for Rahul Gandhi President

Congress : राहुल गांधी को फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की कवायद, इन सात राज्यों ने पारित किए प्रस्ताव

Mon, 19 Sep 2022 07:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Sep 2022 07:59 PM IST
सार

रायपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस की बैठक में रविवार को सीएम भूपेश बघेल ने प्रस्ताव रखा कि राहुल गांधी फिर पुनर्विचार करें और पार्टी के अध्यक्ष बनें। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। 

विज्ञापन
After Rajasthan, Chhattisgarh, Gujarat Congress Also Passed a Resolution for Rahul Gandhi President
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नजदीक आते ही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग फिर जोर पकड़ती जा रही है। राजस्थान के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ और गुजरात कांग्रेस इकाई ने भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की अपील की है। सोमवार को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश व बिहार प्रदेश कांग्रेस ने भी इस आशय के प्रस्ताव पारित किए। इसके साथ ही अब तक छह प्रदेश कांग्रेस संगठनों ने राहुल को फिर अध्यक्ष बनाने की मांग की है। 

विज्ञापन


रायपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस की बैठक में रविवार को सीएम भूपेश बघेल ने प्रस्ताव रखा कि राहुल गांधी फिर पुनर्विचार करें और पार्टी के अध्यक्ष बनें। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग फिर जोर पकड़ती जा रही है। राजस्थान से इसकी शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन


रविवार को छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने भी इस आशय का प्रस्ताव पारित कर दिया। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव रखा तो सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसे पारित कर दिया। इसमें कहा गया है कि हम चाहते हैं कि राहुल अगले संसदीय चुनाव का नेतृत्व करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि यदि अन्य राज्यों से भी ऐसी ही मांग उठती है तो राहुल गांधी को  पुनर्विचार करना चाहिए। कांग्रेध्य अध्यक्ष के चुनाव में बहुत कम वक्त बचा है। मुझे भरोसा है कि राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए सहमति दे देंगे। 

गांधी परिवार के प्रति निष्ठा दोहराने का वक्त : पूनिया
एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि यह वक्त गांधी परिवार के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराने का है। पार्टी सड़क से किसी को चुनकर उन्हें अध्यक्ष नहीं बना सकती। बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी में अंदरुनी घमासान जारी है। पार्टी के कई नेता निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव की मांग कर रहे हैं। शशि थरूर समेत कुछ नेताओं द्वारा चुनाव लड़ने की मंशा भी जताई जा रही है। वहीं, जयराम रमेश समेत अनेक नेता गांधी परिवार की सर्वाेच्चता कायम रखने की मांग कर रहे हैं।

चुनाव  प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर चिंता
इससे पहले, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खलिक ने कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस संगठनों के निर्वाचक मंडल की सूची मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों को मुहैया कराने की मांग की थी। इन पांचों लोकसभा सदस्यों ने अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता प्रकट की थी। पांचों सांसदों ने यह पत्र राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से एक दिन पूर्व यानी छह सितंबर को लिखा था। 

जयराम रमेश बोले-दो अक्तूबर को मिल जाएगा नया अध्यक्ष
इस बीच, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी है कि हमने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। एक अक्तूबर को पूरे देश को पता चल जाएगा कि उम्मीदवार कौन हैं। यदि एक से अधिक उम्मीदवार होंगे तो 17 अक्तूबर को चुनाव कराया जाएगा। अगर एक ही उम्मीदवार होगा और कोई चुनाव नहीं होगा तो 2 अक्तूबर को कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। 


22 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना
कांग्रेस द्वारा तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। निर्विरोध चुनाव नहीं होने पर 17 अक्तूबर को मतदान कराया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी को जल्द ही अपना नया अध्यक्ष मिलने वाला है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया का कार्यक्रम कांग्रेस ने पहले ही जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed