फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Mahila Morcha President Sushmita Dev said, who can not face challange those are leaving Congress

भाजपा से सीखें, उम्र गुजार दी लेकिन नेताओं ने पार्टी नहीं छोड़ी और कांग्रेस में मलाई खाने वाले चुनौती से डर गए

Wed, 09 Jun 2021 07:40 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 09 Jun 2021 07:40 PM IST
सार

सुष्मिता ने सवाल उठाते हुए कहा कि जितिन प्रसाद को बताना चाहिए कि कांग्रेस में कब उन्हें सम्मान नहीं मिला? उन्होंने कांग्रेस को अपने राजनीतिक जीवन में क्या दिया? वह एक सवाल का और जवाब दे दें कि उन्होंने कांग्रेस में कब साधारण कार्यकर्ता की तरह काम किया?

विज्ञापन
Congress Mahila Morcha President Sushmita Dev said, who can not face challange those are leaving Congress
कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव - फोटो : ANI (File)

विस्तार

कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस वही लोग छोड़ रहे हैं जो चुनौती से डरकर भाग रहे हैं। ऐसे लोगों को एक बार भाजपा की तरफ देख लेना चाहिए। भाजपा में तमाम नेताओं ने पद का लालच किए बिना अगली पीढ़ी के लिए संघर्ष किया। पूरी जिंदगी गुजार दी। आज वह सत्ताधारी दल है। यह समय कांग्रेस को छोड़कर जाने का नहीं, बल्कि समर्पण, लगन और संघर्ष का है।

विज्ञापन

बताएं कब सम्मान नहीं मिला

सुष्मिता ने जितिन प्रसाद के ऊपर कटाक्ष भी किया। कहा, जितिन ने भाजपा मुख्यालय में दो महत्वपूर्ण बाते कहीं। पहली तो यह कि उन्हें भाजपा ने बहुत सम्मान दिया और दूसरी बात कि वह साधारण कार्यकर्ता की तरह कार्य करेंगे। सुष्मिता ने सवाल उठाते हुए कहा कि जितिन प्रसाद को बताना चाहिए कि कांग्रेस में कब उन्हें सम्मान नहीं मिला? उन्होंने कांग्रेस को अपने राजनीतिक जीवन में क्या दिया? वह एक सवाल का और जवाब दे दें कि उन्होंने कांग्रेस में कब साधारण कार्यकर्ता की तरह काम किया? सुष्मिता ने कहा कि निजी लाभ के लिए इस तरह का व्यवहार अच्छा नहीं माना जाता। कोई भी नेता या कार्यकर्ता अपना व्यक्तिगत हित देखेगा तो कोई भी पार्टी कभी खड़ी नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed