फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress made a strategy for MP election, why Rahul gandhi give strict instructions to leaders

MP Election: कांग्रेस ने एमपी चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, राहुल ने नेताओं को क्यों दी सख्त हिदायत?

Mon, 29 May 2023 06:46 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 29 May 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Election: राहुल गांधी ने साफ हिदायत दी कि चुनाव में सभी नेता आपसी मतभेद भुल जाएं। ऐसा कोई भी बयान देने के बचें, जिससे पार्टी की किरकिरी हो और भाजपा को कोई मौका मिले। सभी नेताओं की तरफ से जारी बयानों में एकरूपता नजर आए...
loader
Congress made a strategy for MP election, why Rahul gandhi give strict instructions to leaders
MP Election- Rahul Gandhi with Kamalnath - फोटो : Agency

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान के साथ प्रदेश के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने विस्तार से एक प्रेजेंटेशन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उनके द्वारा करवाए गए सर्वे में कांग्रेस पार्टी आगे नजर आ रही है। इसके अलावा आगामी चुनावी रणनीति से हाई कमान को अवगत करवाया।

बैठक में राहुल गांधी ने साफ कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों से ज्यादा लोकल मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया था। प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रियों के भ्रष्टाचार, विधायकों द्वारा की गई बड़ी गड़बडियों को प्रमुखता के साथ उठाया जाए। राहुल गांधी ने साफ हिदायत दी कि चुनाव में सभी नेता आपसी मतभेद भुल जाएं। ऐसा कोई भी बयान देने के बचें, जिससे पार्टी की किरकिरी हो और भाजपा को कोई मौका मिले। सभी नेताओं की तरफ से जारी बयानों में एकरूपता नजर आए। बैठक में कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश के नेताओं से मध्यप्रदेश के स्थानीय बड़े मुद्दों की जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: राहुल का दावा- मध्य प्रदेश में मिलेंगी 150 सीटें, मुख्यमंत्री के चेहरे पर दिया मजेदार जवाब

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के वचन पत्र को भी आलाकमान के सामने रखा। इसमें मुख्य रूप से नारी सम्मान योजना, 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली, ओबीसी आरक्षण जैसे बड़े मुद्दे शामिल किए गए हैं। वचन पत्र में कांग्रेस ने कई आकर्षक वादे भी शामिल किए हैं। बैठक में शामिल नेताओं ने भाजपा की तर्ज पर अभी से रैलियां शुरू करने की बात भी रखी। एक नेता ने बैठक में कहा कि चुनाव में भले ही अभी थोड़ा समय है, लेकिन अभी से प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं के दौरे, जनसभा और रैलियां शुरू होनी चाहिए। इससे प्रदेश में कांग्रेस के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हो सकेगा। कांग्रेस हाई कमान ने प्रदेश के नेताओं से क्षेत्रवार समीकरणों के हिसाब से नेताओं के दौरे, रैलियां और जनसभाओं के लिए लिस्ट मांगी है। इसके बाद प्रदेश में यह कार्यक्रम शुरू होंगे।

कमलनाथ ने बैठक में प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को बताया कि कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेस प्रदेश में इसी मॉडल से चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस भाजपा के 18 साल की सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने के अलावा लोकलुभावन वादों से मतदाताओं को साधेगी।


यह भी पढ़ें: "दिग्विजय और कमलनाथ को बुढ़ापा आ गया, अब वे सठिया गए हैं, जितना बोलेंगे कांग्रेस का उतना नुकसान करेंगे "

इस बैठक में राहुल बोले मध्यप्रदेश में जीतेंगे 150 सीटें

बैठक के बाद राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एमपी में 150 सीटें जीतेगी। राहुल गांधी के दावे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम उनकी बात से सहमत हैं। सीएम शिवराज सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। हालांकि राहुल गांधी इस सवाल को टाल गए कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। उन्होंने कहा कि हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं। मध्यप्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली हैं। कर्नाटक में जो किया, उसे हम दोहराने जा रहे हैं।' कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, हम मध्यप्रदेश भी जीतने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed