{"_id":"647478713ed3c6a536087923","slug":"rahul-gandhi-claim-congress-win-150-seats-in-mp-assembly-election-epic-reply-on-cm-face-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: राहुल का दावा- मध्य प्रदेश में मिलेंगी 150 सीटें, मुख्यमंत्री के चेहरे पर दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: राहुल का दावा- मध्य प्रदेश में मिलेंगी 150 सीटें, मुख्यमंत्री के चेहरे पर दिया मजेदार जवाब
Mon, 29 May 2023 03:43 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 29 May 2023 03:43 PM IST
सार
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में हमें 136 सीटें मिलीं। जो कर्नाटक में किया हम वही मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में मिली शानदार जीत से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि अब कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव को लेकर भी जोश में दिखाई दे रही है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मध्य प्रदेश में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अब राहुल गांधी ने दावा कर दिया है कि कांग्रेस एमपी में 150 सीटें जीतने जा रही हैं।
कांग्रेस को मिलेंगी 150 सीटें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में हमें 136 सीटें मिलीं। जो कर्नाटक में किया हम वही मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं। अभी हमारी लंबी बातचीत हुई। हमारा आंतरिक आकलन कहता है कि मध्य प्रदेश में हमें 150 सीटें मिलेंगी।
मुख्यमंत्री के चेहरे पर दिया मजेदार जवाब
अपनी बात रखकर जब राहुल गांधी जाने लगे तो इसी दौरान पत्रकारों ने राहुल गांधी से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल किया। इस पर राहुल गांधी वापस आए और फिर पुरानी बात को दोहराकर बोले 'हमें 150 सीटें मिलने वाली हैं', और फिर आगे बढ़ गए। इस तरह बड़ी चतुराई से राहुल गांधी राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल को टाल गए।
बता दें कि कांग्रेस की तरफ से सीएम पद की रेस में कमलनाथ का दावा मजबूत है। दिग्विजय सिंह के नाम की भी चर्चाएं थी लेकिन दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों खुद ही सीएम पद की रेस से अपने आप को यह कहकर बाहर कर लिया था कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। मध्य प्रदेश में बीते करीब दो दशकों से भाजपा का शासन है, बीच में कांग्रेस की सरकार आई थी लेकिन वह ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई थी और सिंधिया की बगावत से कुछ ही महीने में कांग्रेस सरकार की विदाई हो गई थी। इस बार भाजपा को सत्ता विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ सकता है लेकिन एमपी की राजनीति में भाजपा को कभी भी कमजोर नहीं माना जा सकता। यही वजह है कि इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है।

#WATCH | We had a detailed meeting right now and our internal assessment says that since we got 136 seats in Karnataka, we are now going to get 150 seats in Madhya Pradesh: Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/9rQgiJBumY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 29, 2023