फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leadership gave hints youth will get a chance in the party

कांग्रेस नेतृत्व ने दिए युवाओं को आगे लाने के संकेत 

Sat, 24 Aug 2019 05:46 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 05:46 AM IST
सार

  • कार्यक्रमों का जो तानाबाना बुना उसके पीछे महासचिव प्रियंका गांधी की भूमिका थी
  • चारों नेताओं की पृष्ठभूमि एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस की रही है
  • शायद उन्हें राजीव गांधी से जुड़ी यादें साझा करने का मौका मिले

विज्ञापन
Congress leadership gave hints youth will get a chance in the party
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ काम करने वाले तमाम वरिष्ठ नेता बृहस्पतिवार को इस इंतजार में बैठे थे शायद उन्हें राजीव गांधी से जुड़ी यादें साझा करने का मौका मिले। जबकि कांग्रेस नेतृत्व ने राजीव गांधी को याद करने के लिए जिस कार्यक्रम का तानाबाना बुना था उसकी कमान युवा नेताओं के हाथ सौंप दी थी। दरअसल कांग्रेस नेतृत्व ने कहीं न कहीं इस कार्यक्रम से इस बात के स्पष्ट संकेत दिए है कि भविष्य में युवाओं की भूमिका अहम होनी वाली है।
विज्ञापन

 
पार्टी में जो वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के हाथ कमान आने के बाद खुश थे उन्हें मंच पर उतरी युवाओं की टोली ने निराश जरूर किया होगा। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में पार्टी ने जिन चार युवा नेताओं को राजीव गांधी की नीति और सोच पर बोलने का मौका दिया वे सभी उस समय बच्चे थे। हालांकि चारों नेताओं की पृष्ठभूमि एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस की रही है।
विज्ञापन

 
दरअसल राजीव गांधी की 75वें जन्म वर्ष को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रमों का जो तानाबाना बुना उसके पीछे महासचिव प्रियंका गांधी की भूमिका थी। कार्यक्रम की रूपरेखा और कलाकारों का चयन एक इवेंट कंपनी ने किया। छोटे बच्चों से दीप प्रज्जवलित कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताअें में कांग्रेस अध्यक्ष के संबोधन से पहले चार युवा नेताओं मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, नार्थईस्ट से सांसद गौरव गोगोई, पंजाब से यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा बरार और कर्नाटक से कृष्णा बैरेगौड़ा को चुना गया। जबकि वरिष्ठ नेताओं की फौज कार्यकम में बैठी थी जिन्हें इन नेताओं से कहीं राजीव गांधी के संबंध में जानकारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed