{"_id":"60f5ec877a04c325780374be","slug":"congress-leader-siddaramaiah-says-there-is-no-possibility-of-early-elections-in-the-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : सिद्धारमैया ने कहा- राज्य में समय से पहले चुनाव की संभावना नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : सिद्धारमैया ने कहा- राज्य में समय से पहले चुनाव की संभावना नहीं
Tue, 20 Jul 2021 02:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:50 AM IST
सार
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा, मुझे नहीं लगता कि चुनाव जल्दी होगा क्योंकि अगर येदियुरप्पा को हटा दिया जाता है, तो किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। चुनाव जब भी हों, हम तैयार हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता विपक्ष सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी राज्य में किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने जल्द चुनाव की संभावनाओं को खारिज किया है।
विज्ञापन
सत्ताधारी भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदले जाने की अटकलों और इस संभावना को मजबूती देती वायरल एक कथित ऑडियो क्लिप के बीच सिद्धारमैया मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन
भाजपा के इस आतंरिक संकट से निपटने की स्थिति से असफल रहने के हालात में कांग्रेस की तैयारी के सवाल पर सिद्धारमैया ने कहा, भ्रष्ट मुख्यमंत्री को हटना चाहिए। येदियुरप्पा और उनके बेटे दोनों भ्रष्ट हैं। उनकी सरकार भी सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि चुनाव जल्दी होगा क्योंकि अगर येदियुरप्पा को हटा दिया जाता है, तो किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। चुनाव जब भी हों, हम तैयार हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को बदले जाने की अटकलों ने एक ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद जोर पकड़ा है। कथित ऑडियो क्लिप कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिनी कुमार कतील से संबधित है, जिसमें वह राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं। हालांकि कतील ने ऑडियो क्लिप को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। कर्नाटक में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 2023 में समाप्त हो रहा है।
बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कतील का एक ऑडियो क्लीप वायरल हो रहा है, जिसमें बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटने की बात कही जा रही है। सियासी बयानबाजी के बाद राज्य से लेकर केंद्र तक हलचल तेज हो गई है।
वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफे की पेशकश का खंडन किया। दिल्ली से लौटने के बाद बेंगलुरु में येदियुरप्पा ने कहा कि मेरे साथ राज्य के वैकल्पिक नेता के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। भाजपा में हमेशा नेता होते हैं, एक के बाद एक नेता आते रहते हैं। पार्टी आलाकमान के साथ इस बिंदु पर चर्चा हुई है और पार्टी को साथ ले जाने के लिए नेतृत्व करने को कहा गया है।