फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader Salman Khurshid said explain how Terrorist escape after 2008 Batla House Encounter

बटला हाउस एनकाउंटर में कैसे बच निकला था आतंकी, पता लगाए पुलिस: कांग्रेस

Wed, 14 Feb 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
congress leader Salman Khurshid said explain how Terrorist escape after 2008 Batla House Encounter

इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के फरार व मोस्ट वांटेड आतंकी आरिज खान उर्फजुनैद उर्फ सलीम सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। इस पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि अब जबकि आतंकी पकड़ा गया है तो जांच कर यह पता लगाए जाए कि वह मुठभेड़ के दौरान भागने में कैसे कामयाब हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि 19 सितंबर 2008 को दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में हुई मुठभेड़ में चार अन्य लोगों के साथ खान भी मौजूद था। मुठभेड़ के दौरान वह वहां से भाग निकला था।
विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा कि 'यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह अपराधिक कृत्य में शामिल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करे और उसको जवाबदेह बनाए। लेकिन अब वह गिरफ्तार हो गया है तो पुलिस को यह बताना होगा कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया था और वहां से भागने में वह कैसे कामयाब हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन






बता दें कि इसकी गिरफ्तारी पर सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 20 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। नेपाल में रहकर भारत में आईएम व सिमी को फिर से खड़ा करना चहाता था। इसके लिए ये नेपाल से भारत आता-जाता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed