फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader said next day will come on Diwali, good days, ban on screening

कांग्रेस नेता ने कहा, अगली दीवाली पर आ जाएंगे अच्छे दिन, नोटबंदी की होगी जांच

Thu, 08 Nov 2018 05:55 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
Congress leader said next day will come on Diwali, good days, ban on screening
आनंद शर्मा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि बाजार में छाई सुस्ती के कारण इस बार लोगों की दीवाली अच्छी नहीं बीती है। लेकिन अगली दीवाली तक इस देश में अच्छे दिन आ जाएंगे क्योंकि तब तक लोग मौजूदा सरकार से छुटकारा पा जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद 'नोटबंदी' की जांच की जायेगी। 
विज्ञापन


नोटबंदी लागू होने की दूसरी वर्षगांठ पर गुरुवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि नोटबंदी का फैसला अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिद की वजह से लिया गया था। इसलिए आज जब पूरी नकदी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास वापस लौट आई है तो उन्हें यह बताना चाहिए कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया था। पीएम ने यह फैसला लेते समय इसके जो भी लाभ गिनवाए थे, वे सब नाकाम साबित हुए। ऐसे में वे बताएं कि नोटबंदी से किसका फायदा हुआ। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री आनन्द शर्मा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में 86 फीसदी नकदी एक हजार और पांच सौ रुपये की नोटों के रूप में थी जिसे बिना किसी तैयारी के बाजार से हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार नियम बदले गए। इससे देश के माध्यम और लघु उद्योग बड़ी समस्या में पड़ गए। लगभग चार करोड़ लोगों की नौकरी छूट गई। लोग नोट बदलने के चक्कर में लाइन में लगकर मरे, इलाज के अभाव में लाखों लोगों की जान गई और लाखों शादियां टूट गईं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को इन सबकी जिम्मेदारी लेते हुए अपना पक्ष सामने रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed