फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Ramachandran mullapally says women with self respect will die if raped

केरल कांग्रेस प्रमुख के बिगड़े बोल, आत्मसम्मान वाली महिला दुष्कर्म के बाद तुरंत जान दे देगी

Sun, 01 Nov 2020 09:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Ramachandran  mullapally says women with self respect will die if raped
केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन - फोटो : ANI

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने दुष्कर्म की शिकार हुई महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। यूडीएफ के ‘विश्वासघात दिवस’ के दौरान हुए एक विरोध बैठक में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आत्मसम्मान वाली महिला दुष्कर्म की घटना होने पर तुरंत अपनी जान दे देगी। 

विज्ञापन


उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर रोज जब वह उठती है तो दावा करती है उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। एक महिला जो यह कहती है कि उसका पूरे राज्य में दुष्कर्म हुआ था, उसे तैयार कर पर्दे के पीछे रखा जाता है। वह पूछती रहती है कि उसे कब बाहर आना है। मुख्यमंत्री, आपका यह खेल यहां नहीं चलेगा। यह ब्लैकमेल करने की राजनीति यहां काम नहीं करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि केरल के लोग आपके खेल को समझ चुके हैं। अगर आपको लगता है कि एक सेक्स वर्कर को लाकर आप कहानियां बना सकते हैं तो केरल इन्हें सुनने से थक चुका है। अगर कोई महिला कहे कि उसके साथ एक बार दुष्कर्म हुआ है तो हम समझ सकते हैं। कोई भी आत्मसम्मान वाली महिला या तो दुष्कर्म के बाद मर जाएगी या दोबारा अपने साथ दुष्कर्म नहीं होने देगी, लेकिन वो कहती है कि उसके साथ पूरे राज्य में दुष्कर्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
केरल कांग्रेस प्रमुख रामचंद्रन का यह विवादित बयान कथित तौर पर सोलर घोटाले में शामिल एक महिला को लेकर की गई थी। इस महिला ने हाल ही में एक कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे।


विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
हालांकि विवाद बढ़ने पर रामचंद्रन अपने बयान से पलट गए और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान से किसी को चोट पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।

केरल की महिला और बाल विकास मंत्री केके शैलजा ने की आलोचना
वहीं केरल की महिला और बाल विकास मंत्री केके शैलजा ने भी इस बयान के लिए रामचंद्रन की आलोचना की है। मानव समाज में दुष्कर्म सबसे बुरा और क्रूर अपराध है। यह उस महिला की गलती नहीं है जो ऐसे अपराधों की शिकार होती है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन को इस तरह के गलत बयान नहीं देने चाहिए थे। इस तरह की टिप्पणियों की व्यापक रूप से निंदा की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed