कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राहुल बोले- बब्बर शेर खो दिया
कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार की शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी के निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि त्यागी का संघर्ष हमेशा याद रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
त्यागी की आज अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। यशोदा अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार त्यागी को समाचार चैनल पर बहस के दौरान दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी ने आज शाम पांच बजे एक समाचार चैनल पर बहस की थी। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।
आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। धन्यवाद।
— Rajiv Tyagi (@RTforINDIA) August 12, 2020
राहुल गांधी ने बताया बब्बर शेर
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगी। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।'
कॉंग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 12, 2020
राजीव त्यागी के कॉंग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे।
उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएँ। pic.twitter.com/9C0SNuFFYK
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने त्यागी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। जीवन बहुत अनिश्चित है... अभी भी शब्द नहीं मिल रहे हैं।'
विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री @RTforINDIA हमारे साथ नहीं है।
आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में @aajtak पर डिबेट भी किया था।
जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें
हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना🙏 — Sambit Patra (@sambitswaraj) August 12, 2020
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने त्यागी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुख है। हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने का कष्ट दे।'
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 12, 2020
राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना।
ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। pic.twitter.com/GpdsAeKwxo
वहीं, कांग्रेस ने राजीव को निष्ठावान कांग्रेसी और सच्चा देशभक्त कहा। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'राजीव त्यागी के अचानक निधन से हम बहुत दुखी हैं। एक निष्ठावान कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त। इस संकट के समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।'
We are deeply saddened by the sudden demise of Shri Rajiv Tyagi. A staunch Congressman & a true patriot. Our thoughts and prayers are with his families & friends in this time of grief. pic.twitter.com/yHKSlzPwbX
— Congress (@INCIndia) August 12, 2020
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने त्यागी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।'
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी के दुःखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 12, 2020
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।@RTforINDIA pic.twitter.com/YH9kO455c4