फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   congress leader raj babbarr attack on pm modi

'मोदी का अब 56 इंच का सीना नहीं बल्कि पेट हो गया है'

Fri, 01 Jul 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
congress leader raj babbarr attack on pm modi

कांग्रेस राज्यसभा सांसद राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब 56 इंच का सीना नहीं रहा बल्कि पेट हो गया जो देश की जनता को दिखाई दे रहा है। उनके विदेशी दौरे से देश को कोई लाभ नहीं मिला।

विज्ञापन


सांसद राजबब्बर श्रीनगर के पांपोर में आतंकी हमले के दौरान घायल हुए हिरनगांव के जवान सुमन शंकर शर्मा के परिजनों से भेंट के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी विकास का वायदा करके चुनाव जीत गए। हकीकत क्या देश को पता चल गया। वही हाल सपा का है। आपसी कलह छिपाने के लिए सपा विकास का ढिंढोरा पीटना चाहती है, उससे कोई लाभ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


प्रियंका के यूपी में प्रोजेक्ट करने के सवाल को वह टालते हुए कहा कि इसके बारे में वरिष्ठ नेता ही कुछ बता सकेंगे। मोदी के विदेश दौरे का देश को लाभ के सवाल पर बब्बर ने कहा कि चाहे गुजरात में झूला झुलाया हो या फिर पाकिस्तान में आम खाया हो लेकिन देश को एनएसजी में तो शामिल नहीं करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके दौरों का देश को कोई लाभ नहीं हुआ। सातवें पेय कमीशन से कर्मचारी दुखी हैं किसान परेशान हैं। महंगाई पहले कांग्रेस ने बढ़ाई थी तो जनता ने हमें पीटा था भाजपा ने महंगाई बढ़ाई है तो हमसे ज्यादा जनता इन्हें पीटेगी।

शहादत को जातिवाद से नहीं जोड़ना चाहिए

congress leader raj babbarr attack on pm modi
जम्मू में आतंकी हमले में घायल हुए सीआरपीएफ जवान सुमन शंकर शर्मा के हिरनगांव स्थित आवास पर अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारी के न आने और नगला केवल में यूपी सरकार के किसी भी जनप्रतिनिधि के अभी तक न पहुंचने पर सांसद राज बब्बर ने कहा कि यह दुखद है।

सैनिक पूरे देश के लिए लड़ता है उनकी शहादत को जातिवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। सैनिक की कोई जाति नहीं होती है। वह देश के लिए मर मिटता है। इस दौरान कांग्रेस नेता अतुल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, गुलाम जीलानी के साथ काफी कांग्रेसजन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed