फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi says we are probably winning

कांग्रेस: 'एमपी-छत्तीसगढ़ में जीत तय, पर तेलंगाना-राजस्थान.., राहुल ने चुनावों को लेकर कही ये बातें, पढ़ें

Sun, 24 Sep 2023 12:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि हमने कर्नाटक में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सबक सीखा। सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटकाकर चुनाव जीतती है और हमें अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं देती है।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi says we are probably winning
Rahul Gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी चुनावों को लेकर बड़े दावे किए। वहीं, एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सीखा है। सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटकाकर चुनाव जीतती है। दरअसल, राहुल दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, 'हमने कर्नाटक में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सबक सीखा। सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटकाकर चुनाव जीतती है और हमें अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं देती है। यही पैंतरा हमने कर्नाटक में अपनाया। हम उसी की तरह चुनाव लड़े। हमने उसे अपना पक्ष रखने का समय ही नहीं दिया।'
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि आज आप जो देख रहे हैं, बिधूड़ी और फिर अचानक यह निशिकांत दुबे, यह सब जाति जनगणना के विचार से ध्यान भटकाने की कोशिश करने के लिए भाजपा कर रही है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर भी बात की। कहा कि भारत के किसी भी व्यवसायी से पूछिए कि अगर वे किसी विपक्षी दल का समर्थन करते हैं तो उनका क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब हम एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, हम भारत के विचार की रक्षा करने के लिए लड़ रहे हैं और इसलिए हमने अपना नाम INDIA रखा है।

राहुल गांधी ने कहा, 'अभी हम शायद तेलंगाना में जीत रहे हैं। हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत रहे हैं। इसके अलावा, हम राजस्थान में भी जीत के बहुत करीब हैं।' उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि हम जीतने में सक्षम होंगे।



'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'यह भाजपा की ध्यान भटकाने वाली रणनीतियों में से एक है। भारत में मुख्य मुद्दे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और निचली जाति, ओबीसी व आदिवासी समुदायों के प्रति भारी अन्याय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed