फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi met vegetable seller Rameshwar, told him Indias destiny creator

Rahul Gandhi: सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मिले राहुल गांधी, बताया- 'जिंदादिल इंसान' और ‘भारत भाग्य विधाता’

Mon, 14 Aug 2023 08:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 08:57 PM IST
सार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता रामेश्वर को एक जिंदादिल इंसान और ‘भारत भाग्य विधाता’ करार दिया। कांग्रेस नेता ने रामेश्वर के साथ खाना भी खाया। रामेश्वर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi met vegetable seller Rameshwar, told him Indias destiny creator
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सब्जी विक्रेता रामेश्वर। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक सब्जी विक्रेता से मुलाकात की है। सब्जी विक्रेता का हाल ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वह टमाटर की बढ़ी कीमतों के कारण आ रही मुश्किलों पर बात करते हुए भावुक हो गया था। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता रामेश्वर को एक जिंदादिल इंसान और ‘भारत भाग्य विधाता’ करार दिया। कांग्रेस नेता ने रामेश्वर के साथ खाना भी खाया। रामेश्वर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर)’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रामेश्वर जी एक जिंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मजबूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


रामेश्वर दिल्ली में सब्जी बेचते हैं। एक समाचार पोर्टल से टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बातचीत के दौरान रामेश्वर की आंखों से आंसू छलक आए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed