फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi met his childhood hindi teacher; released a video on social media

Rahul Gandhi: बचपन के टीचर से मिले राहुल गांधी, पढ़ाते थे हिंदी; सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

Fri, 06 Dec 2024 01:03 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Dec 2024 01:03 AM IST
सार

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने बचपन के शिक्षक से खुशनुमा माहौल में बातचीत की। शिक्षक उन्हें बचपन में हिंदी पढ़ाते थे। कांग्रेस सांसद ने मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। 

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi met his childhood hindi teacher; released a video on social media
अपने बचपन के शिक्षक से मिले राहुल गांधी। - फोटो : इंस्टाग्राम/राहुल गांधी

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने बचपन के शिक्षक से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मुलाकात दौरान उन्होंने अपने शिक्षक के साथ बिताए समय को याद किया और बताया कि उनके जीवन पर शिक्षक का कितना असर पड़ा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया और लिखा, आज संसद में हमारे बचपन के हिंदी के शिक्षक के साथ एक यादगार मुलाकात। सर के साथ पुरानी यादें ताजा करके बेहद खुशी हुई। वीडियो में उनकी बहन और वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी को भी देखा जा सकता है। शिक्षक से दोनों ने खुशनुमा माहौल में बात की। अब इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वीडियो को तीन घंटे के भीतर ही पांच लाख से ज्यादा बार देखा गया। वहीं, 80 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया और 500 से ज्यादा ने इसे रीपोस्ट किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)




वीडियो में प्रियंका को कहते हुए सुना जा सकता है कि सब मेरी हिंदी की तारीफ करते हैं। इस पर राहुल गांधी कहते हैं- मेरी नहीं करते। इस पर प्रियंका हंसते हुए कहती हैं- इधर थोड़ा सा मामला गड़बड़ हो गया है। वहां मैं फेल हूं। इस पर शिक्षक कहते हैं, लोकसभा के अंदर आप प्रयोग कर सकते हैं तो राहुल जवाब देते हैं- अब तो सुधार (इंप्रूव) हो गया है। 

वहीं, शिक्षक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तारीफ करते हैं और कहते हैं, मुझे आप दोनों पर गर्व है। इसके बाद राहुल गांधी भी अपने शिक्षक की तारीफ करते हुए कहते हैं कि अच्छे शिक्षक रेयर ही होते हैं। इतने कॉमन नहीं होते। शिक्षक कहते हैं कि राहुल के लिए उन्हें खास ट्रिक भी सीखनी पड़ी थी। 

संबंधित वीडियो-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed