{"_id":"6251b5abaa44cc39e1352a36","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-is-likely-to-visit-abroad-this-month-as-per-informed-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस: इसी महीने विदेश दौरे पर जा सकते हैं राहुल गांधी, जानें क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस: इसी महीने विदेश दौरे पर जा सकते हैं राहुल गांधी, जानें क्या है मामला
Sat, 09 Apr 2022 10:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद का बजट सत्र खत्म होने के दो दिन बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राहुल इसी महीने विदेश जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने विदेश दौरे पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
पुनर्जन्म पर यकीन नहीं तो श्रीराम पर भरोसा कैसे?
इससे पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एक भाजपा नेता से पूछा कि आप पुनर्जन्म पर विश्वास करते हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं। इस पर उनसे पूछा कि अगर आप पुनर्जन्म पर यकीन नहीं है तो श्रीराम पर भरोसा कैसे? इसके बाद भाजपा नेता चौंक गए और कहा कि बाहर जाकर किसी से नहीं कहिएगा।
विज्ञापन
यह भी बोले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि संविधान हिंदुस्तान का हथियार है लेकिन संस्थाओं के बिना संविधान का कोई मतलब नहीं है। राहुल ने बड़ी साफगोई से स्वीकार किया कि देश ने उन्हें जितना प्यार दिया है उतना ही पीटा भी है। देश मुझे सिखाना चाहता है देश मुझे कह रहा है कि तुम सीखो, समझो। ये बात दिल्ली के जवाहर भवन में पुस्तक विमोचन पर कही।
विज्ञापन