फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi getting popula on social media one million followers in two months

सोशल मीडिया में चहेते' बने राहुल, Twitter पर दो महीने में बढ़े 10 लाख फॉलोअर

Sun, 24 Sep 2017 01:32 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sun, 24 Sep 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi getting popula on social media one million followers in two months
राहुल गांधी के लिए खुशखबरी है। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। महज दो महीनों में राहुल के ट्विटर हैंडल को फॉलो करने वालों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। महज दो महीनों में प्रशंसकों की तादाद ने 10 लाख के आंकड़े को पार किया है। राहुल के प्रशंसकों की बढ़ती संख्या यह बता रही है कि कांग्रेस की धमक सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक जुलाई 2017 में राहुल के फॉलोअर करीब 24.93 लाख थी जो सितंबर में बढ़कर 34 लाख हो गई है। हालांकि इस मामले में राहुल अभी प्रधानमंत्री मोदी से काफी पीछे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:  सुषमा के बयान पर राहुल की चुटकी, कहा- आखिर कर ही दी कांग्रेस की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कांग्रेस के उपाध्यक्ष पिछले दो सप्ताह से अमेरिकी दौरे पर हैं और वहां वे लगातार जोरदार भाषण दे रहे हैं। उनके भाषण को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

नरेंद्र मोदी  के 21 मिलियन यानी 2.1 करोड़ फॉलोअर हैं

Congress leader Rahul Gandhi getting popula on social media one million followers in two months
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल का वैसे सोशल मीडिया में विवादों से भी बड़ा नाता रहा है। राहुल ने जब ट्विटर एकाउंट बनाया तो पता चला कि उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता ही उन्हें फॉलो नहीं कर रहे हैं। उसके बाद पार्टी के बड़े नेताओं को भी सोशल मीडिया पर एक्टिव किया गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कांग्रेस पार्टी में कानून भी बनाया गया है जो लिखित नहीं है लेकिन इसे समझा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्य राहुल को फॉलो करेंगे। वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी  के 21 मिलियन यानी 2.1 करोड़ फॉलोअर हैं। 
 

अब बात करते हैं फेसबुक की तो पिछले एक दशक से अधिक समय से दस्तक दे चुके फेसबुक ने राहुल को तीन महीने पहले ही वैरिफाइड किया है। फेसबुक पर राहुल के करीब 13.63 लाख फॉलोअर हैं जबकि मोदी के चार करोड़ हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed