फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi attacks modi government over COVID19 cases crossed 20 Lakhs

कोरोना के बढ़ते मामलों पर राहुल का तंज- '20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार'

Fri, 07 Aug 2020 08:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Aug 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi attacks modi government over COVID19 cases crossed 20 Lakhs
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। covid19india.org के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 20 लाख को पार कर गई है। इसी को लेकर शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, '20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार'।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने 17 जुलाई को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "10,00,000 का आंकड़ा पार हो गया। इसी तेजी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज्यादा संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए।"

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उसी 17 जुलाई वाले ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने जब ये ट्वीट किया था तब देश में कोरोना मामलों का आंकड़ा 10 लाख को पार किया था। अब राहुल गांधी की बात सही साबित हुई और 10 अगस्त से पहले आठ अगस्त को ही कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

गौरतलब है कि देश में अब कोरोना वायरस के प्रसार की रफ्तार काफी तेज हो गई है और आज नौवां दिन है जब लगातार 50 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वेबसाइट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 62 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 20.25 लाख पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed