फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi attacks BJP Government and Narendra Modi over rising Fuel and LPG Prices

राहुल गांधी का केंद्र पर तंज: बोले- मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में और ब्रेक भी फेल

Sat, 06 Nov 2021 02:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 06 Nov 2021 02:59 PM IST
सार

यह पहली बार नहीं है जब राहुल ने तेल और एलपीजी के दामों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। कुछ दिनों पहले ही भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा था कि पेट्रोल की कीमतों पर टैक्स डकैती बढ़ रही है।

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi attacks BJP Government and Narendra Modi over rising Fuel and LPG Prices
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और गाड़ी के ब्रेक भी फेल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि एलपीजी के दाम बढ़ने से लाखों परिवार चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर। मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं।’’
विज्ञापन


राहुल गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण 42 प्रतिशत परिवारों ने खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी साधते रहे हैं केंद्र पर निशाना
यह पहली बार नहीं है जब राहुल ने तेल और एलपीजी के दामों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। कुछ दिनों पहले ही भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा था कि पेट्रोल की कीमतों पर टैक्स डकैती बढ़ रही है और अगर कहीं चुनाव होते हैं तो इससे कुछ राहत मिल जाएगी। 


इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता को कष्ट देने के रिकॉर्ड बनाए हैं। कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया जिसमें कहा गया है कि इस साल पेट्रोल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed