{"_id":"63a25a0c641ad372906290b1","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-advised-pm-to-take-care-of-people-in-country-who-are-facing-brunt-of-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- दोस्तों की मदद बंद कर महंगाई झेल रहे लोगों की सुध लें पीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- दोस्तों की मदद बंद कर महंगाई झेल रहे लोगों की सुध लें पीएम
Wed, 21 Dec 2022 06:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:28 AM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर में एक रैली में घोषणा की कि राज्य सरकार उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को हर एलपीजी गैस सिलिंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें दोस्तों की मदद करना बंद कर महंगाई की मार झेल रहे देश के लोगों की सुध लेने की सलाह दी। राहुल ने ट्वीट किया, राजस्थान की कांग्रेस सरकार जनता को केंद्र के मुकाबले आधे से भी कम कीमत पर गैस सिलिंडर दे रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अलवर में एक रैली में घोषणा की कि राज्य सरकार उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को हर एलपीजी गैस सिलिंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देगी। राहुल गांधी और उनकी पार्टी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रही है।
कोटद्वार : हाथी के हमले में एक महिला की मौत, चार घायल
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत ग्वालगढ़ बीट के जंगल में लकड़ी बीनने गईं पांच महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई जबकि घायल चार अन्य महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल महिलाओं को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।