फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Priyanka Gandhi lashes out at BJP Government over unemployment

Politics: बेरोजगारी को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- भाजपा के पास इसका समाधान नहीं

Wed, 27 Mar 2024 02:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Mar 2024 02:02 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने बताया कि  प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार कह रहे हैं कि सरकार बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर सकती है। कांग्रेस पार्टी के पास रोजगार को लेकर ठोस योजना है।

विज्ञापन
Congress leader Priyanka Gandhi lashes out at BJP Government over unemployment
प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवा समझ चुके हैं कि भाजपा उन्हें रोजगार नहीं देगी। हमारी पार्टी के पास उन्हें रोजगार देने के लिए ठोस योजना है। 
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (आईएलओ) और इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट द्वारा जारी भारत रोजगार रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में 83 फीसदी बेरोजगार जनता युवा है। उन्होंने आगे कहा, "साल 2000 में बेरोजगारों में पढ़े-लिखे युवा 35.2 फीसदी थे। वहीं, 2022 में यह आंकड़ा 65.7 फीसदी हो गया।"
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा, "एक तरफ प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार कह रहे हैं कि सरकार बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर सकती है। यह भाजपा सरकार का सच है।" उन्होंने आगे कहा, "आज देश का हर युवा समझ गया है कि भाजपा रोजगार प्रदान नहीं कर सकती है। कांग्रेस पार्टी के पास रोजगार को लेकर ठोस योजना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारों को कांग्रेस की गारंटी
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की योजनाओं के पहलुओं को भी सूचिबद्ध किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 30 लाख खाली सरकारी पदों को भरने की गारंटी देती है। प्रत्येक ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को एक लाख रुपये की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि कांग्रेस पेपर लीक के खिलाफ नया कानून लाएगी। जीआईजी कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा और स्टार्ट-अप के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का राष्ट्रीय कोष स्थापित करने के संकेत दिए। कांग्रेस लगातार ही केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साध रही है। जनता की समस्याओं के लिए उन्होंने केंद्र को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed