फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader PL Punia attack on pm narendra modi today speech

कांग्रेस नेता पीएल पूनिया बोले - पीएम खुद पर भी लगाएं अनुशासन की पाबंदी, केवल बच्चों पर ही न डालें जिम्मेदारी

Tue, 20 Apr 2021 11:26 PM IST
संजीव कुमार झा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Apr 2021 11:26 PM IST
सार

विपक्ष ने कहा- पीएम को अपने कार्यों से दिखाना चाहिए अनुशासन का पाठ, वे बच्चों को तो अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं, लेकिन स्वयं बड़ी-बड़ी रैलियां आयोजित कर रहे हैं

विज्ञापन
Congress leader PL Punia attack on pm narendra modi today speech
कांग्रेस नेता पीएल पूनिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केवल अनुशासन के माध्यम से ही कोरोना को काबू किया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए देश के बच्चों को प्रेरित किया और कहा कि वे अपने परिवार के लोगों को बाहर निकलने से रोकें। लेकिन पीएम की इस अपील पर विपक्ष ने करारा वार किया है। विपक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री अनुशासन का यह पाठ केवल दूसरे लोगों को ही पढ़ा रहे हैं, जबकि इसी दौरान वे पश्चिम बंगाल में रैलियां कर रहे हैं। इससे कोरोना की स्थिति विस्फोटक बन रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता पीएल पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार सामने आने में बहुत देर कर दी। उन्हें काफी पहले ही लोगों के सामने आकर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए थी। उन्होंने देश की जनता और बच्चों को अनुशासन का पाठ पढाया, यह अच्छी बात है, लेकिन वे स्वयं अपने ऊपर इस नियम को लागू नहीं करते।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे देश में कोरोना की गंभीर होती स्थिति को देखते हुए राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने अपनी रैलियां पूरी तरह स्थगित कर दी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री इसी दौरान अपनी रैलियां जारी रखे हुए हैं। इनमें आने वाली भारी भीड़ से कोरोना की स्थिति लगातार विस्फोटक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार लॉक डाउन जैसे कड़े फैसले लेने से दूरी बरती है। इसके पीछे केवल यही सोच है कि वे खुद जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी राज्यों पर डालने की बजाय खुद यह बताना चहिये कि इस स्थिति में देश को कोरोना के विस्फोट से कैसे बचाया जा सकता है।

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के अभिभावक की भूमिका में होते हैं। उन्हें अपने कार्यों से जनता के लिए आदर्श प्रस्तुत करना चहिये। अगर वे स्वयं चुनावी रैली करते रहेंगे और दूसरों से दूरी बनाये रखने का पाठ पढ़ाते रहेंगे तो इससे समाज में सही सन्देश नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव से प्रधानमंत्री को पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और धैर्य के सहारे ही देश इस कोरोना की महामारी से निकल सकेगा। उन्होंने कहा कि देश के पास फार्मा सेक्टर की एक मजबूत चेन है और इसके जरिये हम देश को आवश्यक दवाएं, इंजेक्शन और वैक्सीन जैसी चीजें उपलब्ध करा पायेंगे। उन्होंने कहा कि देश में ऑक्सीजन की किल्लत को तेजी से दूर किया जा रहा है और अब इसके लिए कोई परेशानी सामने नहीं आने पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed