{"_id":"63676574396fd97029372807","slug":"congress-leader-p-chidambaram-accused-pm-modi-of-undermining-constituency-based-parliamentary-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: चिदंबरम ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- राष्ट्रपति आधारित शासन लाना चाहती भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: चिदंबरम ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- राष्ट्रपति आधारित शासन लाना चाहती भाजपा
Sun, 06 Nov 2022 01:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:14 PM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा था, लोगों को यह ध्यान रखने की जरूरत नहीं है कि उम्मीदवार कौन है? आपको केवल कमल को याद रखना है। कमल को आपका हर वोट, मोदी के लिए आपका आशीर्वाद होगा।
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्वाचन क्षेत्र आधारित संसदीय लोकतंत्र के आधार को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आरएसएस देश में राष्ट्रपति आधारित सत्ता लाने की कोशिश रहा है, जिसमें बहुसंख्यकवाद जड़ें जमा लेगा।
विज्ञापन
दरअसल, चिदंबरम की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल प्रदेश की सोलन रैली के बाद आई है। इसमें मोदी ने कहा था कि वे कमल के फूल का समर्थन करें, उनका वोट मेरे लिए आशीर्वाद होगा। पीएम मोदी ने कहा था, लोगों को यह ध्यान रखने की जरूरत नहीं है कि उम्मीदवार कौन है? आपको केवल कमल को याद रखना है। मैं कमल लेकर तुम्हारे पास आया हूं। जब आप वोट देने जाते हैं और कमल देखते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि भाजपा और मोदी आपके पास आए हैं। कमल को आपका हर वोट, मोदी के लिए आपका आशीर्वाद होगा।
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा, प्रधानमंत्री मतदाताओं को बता रहे हैं कि उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार का नाम याद रखने की जरूरत नहीं है। वह सिर्फ कमल को वोट दें, यह मोदी को वोट होगा। चिदंबरम ने कहा, संसदीय बहस और मीडिया की प्रेस कांफ्रेंस से दूर रहने के बाद पीएम मोदी देश में राष्ट्रपति आधारित सत्ता लाने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन