फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader narayan dutt tiwari said modi did not get support from bjp

एनडी तिवारी ने कहा 'कांग्रेस को स्थिति में सुधार की जरूरत'

Mon, 07 Mar 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 02:59 AM IST
सार

  • गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें
  • ऑल ओवर कांग्रेस की स्थिति में सुधार हुआ है
  • जेएनयू मुद्दे पर कांग्रेस की भूमिका के सवाल को टाला

विज्ञापन
congress leader narayan dutt tiwari said modi did not get support from bjp
कांग्रेस नेता एनडी तिवारी ने कहा भाजपा - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी ने का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा में ही सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस की स्थिति में सुधार की बात कही। कुछ प्रदेशों में जमीनी हकीकत से पार्टी के दूर रहने पर चिंता जाहिर की।

विज्ञापन


कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इसके लिए गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार शाम हल्द्वानी से दिल्ली जाते वक्त रामपुर में रुके। अपनी पत्नी उज्ज्वला तिवारी और बेटे रोहित शेखर तिवारी के साथ वो यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने देश में कांग्रेस की स्थिति के सवाल पर कहा कि आल ओवर देश में तो कांग्रेस की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन कुछ प्रदेशों में स्थिति कमजोर जरूर हुई है। यहां स्थिति मजबूत करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर करनी होगी मेहनत

congress leader narayan dutt tiwari said modi did not get support from bjp
एनडी तिवारी

पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर मेहनत करनी होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री जेएनयू के मुद्दे पर कांग्रेस की भूमिका के सवाल को टाल गए। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी में ही सहयोग नहीं मिल रहा है। शुरुआत में जिस तरह से केंद्र सरकार ने कामकाज किया वो बात अब नहीं है।

तिवारी ने यूपी सरकार के कामकाज पर संतोष जताया। 2017 में किस पार्टी के सत्ता में आने की संभावना के सवाल पर बोले कि वो कोई भविष्य वक्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed