{"_id":"5a9a96474f1c1b641f8b879f","slug":"congress-leader-mukul-wasnik-caught-on-camera-for-government-formation-in-meghalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: गठजोड़ के लिए कांग्रेस नेता ने पेपर पर लगाया सीटों का हिसाब, कैमरे में कैद हुई तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेघालय: गठजोड़ के लिए कांग्रेस नेता ने पेपर पर लगाया सीटों का हिसाब, कैमरे में कैद हुई तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस ने सत्ता पर काबिज होने के लिए कमर कस ली है। किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल न होने के कारण यहां गठजोड़ की राजनीति तेज हो गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस को डर है कि पिछली बार मणिपुर और गोवा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बावजूद वह सत्ता से दूर रह गई थी क्योंकि पार्टी की ओर से सही समय पर अन्य दलों के साथ बातचीत नहीं हो सकी थी। पार्टी यह गलती दोबारा नहीं दोहराना चाहती इसलिए कांग्रेस आलाकमान ने अपने नेताओं को मेघालय भेज दिया है।
विज्ञापन
Caught on camera: Congress leader Mukul Wasnik carrying paper with seat tallies and what appears to be numbers for Government formation in Meghalaya. #MeghalayaElection2018 pic.twitter.com/0LPfGGYZwu
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 3, 2018
इसी कड़ी में कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक को सीटों पर गठजोड़ का हिसाब करते हुए देखा गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुकुल वासनिक को एक पेपर के साथ देखा गया जिसमें वह सभी दलों को मिली सीटों का हिसाब लगाकर कांग्रेस को कैसे सत्ता में लाया जा सकता है इस पर गठजोड़ करते नजर आए।
बता दें कि कांग्रेस के अहम रणनीतिकार और सोनिया गांधी के भरोसेमंद अहमद पटेल, कमल नाथ दोपहर में ही अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए मेघालय पहुंच गए थे। मेघालय में पिछले 9 साल से कांग्रेस की ही सरकार है। ऐसे में कांग्रेस अपने आपको बचाने और एक बार फिर से मेघालय में सरकार बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।
बता दें कि मेघालय में कांग्रेस 21 सीटों पर,भारतीय जनता पार्टी 2 सीट पर, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 2, नेशनल पीपुल्स पार्टी 19 सीटों पर जीत दर्ज की है।
वहीं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 6 सीटों पर और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट 4 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा 11 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस के उम्मीदवार और सीएम मुकुल संगमा ने अम्पति और सॉन्गसाक सीटें जीत ली हैं।