फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader KV Thomas attends CPI M seminar despite his party ban in Kannur

कांग्रेस में रार: वरिष्ठ नेता केवी थॉमस ने सीपीआई के कार्यक्रम में लिया भाग, सुधाकरन ने सोनिया गांधी को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

Sat, 09 Apr 2022 09:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 09 Apr 2022 09:14 PM IST
सार

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुधाकरन ने सोनिया गांधी को इस संदर्भ में एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने माकपा के कार्यक्रम में भाग लेने पर के वी थॉमस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Congress leader KV Thomas attends CPI M seminar despite his party ban in Kannur
केवी थॉमस - फोटो : social media

विस्तार

केरल के कन्नूर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के वी थॉमस ने शनिवार को सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लिया। इस मौके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के वी थॉमस ने अनुभवी कम्युनिस्ट नेता और राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को 'केरल का गौरव' बताया।

विज्ञापन


 गौरतलब है कि कांग्रेस के कड़े विरोध के बावजूद कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के वी थॉमस ने ये कदम उठाया। वहीं, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुधाकरन ने सोनिया गांधी को इस संदर्भ में एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने माकपा के कार्यक्रम में भाग लेने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और के वी थॉमस के बीच विवाद चल रहे हैं। के वी थॉमस पूर्व केंद्रीय मंत्री और पांच बार के सांसद रहे हैं। शनिवार को माकपा द्वारा कन्नूर में आयोजित संगोष्ठी स्थल में पहुंचने पर उनका मार्क्सवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। वहीं, मंच पर माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालकृष्णन द्वारा एक शॉल लपेटकर और यीशु मसीह की एक तस्वीर उपहार में देकर थॉमस का स्वागत किया गया। इस दौरान मंच पर उनके साथ सीएम पिनराई विजयन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक सुप्रीमो एम के स्टालिन मंच पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने पिनराई विजयन और और उनकी प्रशासनिक क्षमताओं और विकास के एजेंडे की प्रशंसा की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं आप लोगों को देखता हूं तो मुझे लगता है कि इस कार्यक्रम में आने का मेरा फैसला बिल्कुल सही है। मेरा मानना है कि मेरे यहां आने से कांग्रेस पार्टी को भी मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि वरिष्ठ नेता के वी थॉमस का केरल के तटीय इलाके में रहने वाले लैटिन ईसाइयों के बीच काफी दबदबा है।

इस दौरान कांग्रेस नेता ने विजयन सरकार की महत्वाकांक्षी सिल्वर लाइन सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना को पूरे को लेकर सरकार का समर्थन किया। जबकि इस परियोजना का कांग्रेस पार्टी द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। थॉमस ने कहा कि केवल इसलिए विकास परियोजना का विरोध करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह सीएम विजयन द्वारा लाई गई थी। उन्होंने कहा कि पिनाराई विजयन केरल का गौरव हैं। 

वहीं, सीएम विजयन ने बोलते हुए कहा कि थॉमस को कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में माकपा की संगोष्ठी में आमंत्रित किया गया था और वह अब एक कांग्रेसी के रूप में भी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी)  प्रमुख और कन्नूर के कद्दावर सांसद के सुधाकरन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि किसी ने धमकी दी थी कि अगर वह मार्क्सवादी पार्टी के संगोष्ठी में हिस्सा लेते हैं तो थॉमस की नाक काट दी जाएगी, लेकिन, कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस नेता के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा थॉमस को माकपा की संगोष्ठी में भाग नहीं लेने की चेतावनी दी थी।


अपने पार्टी नेतृत्व के आदेश को नकारते हुए थॉमस ने गुरुवार को कोच्चि में घोषणा की कि वह माकपा की राष्ट्रीय संगोष्ठी के समकालीन महत्व को देखते हुए इसमें भाग लेंगे, लेकिन इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे और अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के शामिल रहेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को भी इस सेमिनार में आमंत्रित किया गया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें इसमें शामिल होने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed