फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader KC Venugopal says Party alone cant fight Modi Government BJP in 2024 Lok Sabha Election news i

INC: 'कांग्रेस अकेले मोदी सरकार का सामना नहीं कर सकती', राहुल के करीबी नेता ने 2024 आम चुनाव को लेकर बताई हालत

Mon, 20 Feb 2023 01:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 20 Feb 2023 01:12 PM IST
सार

वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा के विरोध में पड़ने वाले वोटों को बिखरने से रोकने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता सबसे अहम मानक है। 

विज्ञापन
Congress Leader KC Venugopal says Party alone cant fight Modi Government BJP in 2024 Lok Sabha Election news i
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस अकेले मोदी सरकार को नहीं हरा सकती। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने पहली बार माना है कि 2024 के आम चुनाव में पार्टी के लिए मोदी सरकार का अकेले सामना करना काफी मुश्किल होगा। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विपक्ष के एकजुट होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस अकेले लोकसभा चुनाव में इस सरकार से नहीं लड़ सकती। 
विज्ञापन


वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा के विरोध में पड़ने वाले वोटों को बिखरने से रोकने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता सबसे अहम मानक है। उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस भी विपक्षी एकता को लेकर चिंतित है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मौकों पर मौजूदा स्थिति को बयां किया है कि कांग्रेस अकेले इस सरकार का सामना नहीं कर सकती। कांग्रेस हर कीमत पर लड़ेगी। लेकिन हमें इस अलोकतांत्रिक, तानाशाही सरकार से लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत होगी।"
विज्ञापन

देश में अब आपातकाल जैसी स्थिति?
वेणुगोपाल ने आगे कहा, "सभी जानते हैं कि देश में अभी कैसी स्थिति है। मौजूदा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। देश में अघोषित आपतकाल जैसी स्थिति है। इस तानाशाही सरकार से लड़ना विपक्ष के लिए एक बड़ा काम है, खासकर कांग्रेस पार्टी के लिए।" उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा ने कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया है और हम जल्द ही मोदी सरकार के खिलाफ नीतियां और योजनाएं बनाएंगे, जिससे उसे उखाड़ फेंका जा सके।

राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर के दौरान कांग्रेस के 50 अंडर 50 मंत्र पर वेणुगोपाल ने आगे कहा, "हम बिल्कुल साफ कह चुके हैं कि पार्टी के पदाधिकारियों में 50 साल से नीचे के युवाओं का भी प्रतिनिधित्व होना चाहिए। हम इसे 15 दिन में ही नहीं कर सकते। हमारा विचार यही है कि पार्टी के 50 फीसदी पदाधिकारी 50 की उम्र से नीचे होने चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed