{"_id":"65e08d2c2d49450ac805f945","slug":"congress-leader-kaustub-bagchi-joins-bjp-joins-bjp-in-kolkata-latest-news-update-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कांग्रेस नेता कौस्तुब बागची ने थामा भाजपा का दामन, कोलकाता में भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कांग्रेस नेता कौस्तुब बागची ने थामा भाजपा का दामन, कोलकाता में भाजपा में हुए शामिल
Thu, 29 Feb 2024 07:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:27 PM IST
सार
कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए उन्होंने दावा किया था कि पार्टी के भीतर सम्मान की कमी है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया था। इस्तीफे की कापियां पार्टी के राज्य प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को भी भेजी थी।
विज्ञापन
BJP
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल से कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है। शुक्रवार को कौस्तुब बागची ने कोलकाता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की मौजदूगी में भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ ही कांग्रेस के तीन अन्य नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कल ही कौस्तुब ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे भाजपा के साथ जा सकते हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए उन्होंने दावा किया था कि पार्टी के भीतर सम्मान की कमी है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया था। इस्तीफे की कापियां पार्टी के राज्य प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को भी भेजी थी।
विज्ञापन
कौस्तव बागची ने कहा था, शायद अब मुझे लोग पार्टी विरोधी कहेंगे। लेकिन मैं एक बात बार बार कहूंगा कि मैं कांग्रेस के तृणमूल से हाथ मिलाने के खिलाफ हूं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और तृणमूल दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। उन्होंने कहा था कांग्रेस के शीर्ष नेता बंगाल की इकाई को महत्व नहीं देते हैं। मैं अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करना चाहता हूं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने का संकेत देते हुए बागची ने कहा था, एक या दो दिन के भीतर सब स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कल कहा था, फिलहाल भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ही हैं जो टीएमसी को हटा सकते हैं।