फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader kapil sibbal on jitin prasada style switch says it will happen on my deads body

राजनीति: 'मेरे मरने के बाद ही ऐसा होगा...' जितिन की तरह कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर बोले सिब्बल

Thu, 10 Jun 2021 02:04 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 10 Jun 2021 02:04 PM IST
सार

जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने पर सिब्बल ने तंज कसते हुए पूछा है कि क्या उन्हें भाजपा से प्रसाद मिलेगा या वो सिर्फ यूपी चुनाव के लिए ही एक पकड़ साबित होंगे।

विज्ञापन
congress leader kapil sibbal on jitin prasada style switch says it will happen on my deads body
Kapil Sibal- jitin prasad - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने और भाजपा को ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह की सुगबुगाहट एक बार फिर शुरू हो गई हैं। बता दें कि जितिन प्रसाद के इस फैसले के बाद जी-23 समूह के सदस्यों पर एक बार नजरें टिकने लगी हैं, जिन्होंने पार्टी की हाई कमान सोनिया गांधी को पत्र लिखकर व्यापक सुधारों का आह्वाहन किया था। 

विज्ञापन


हालांकि इस समूह के प्रमुख सदस्य कपिल सिब्बल से पूछा गया कि अगर आपको ऐसा कदम उठाना पड़ा तो, कपिल सिब्बल ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसे फैसले को मेरे मृत शरीर से होकर गुजरना होगा। हालांकि इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी के शीर्ष नेताओं को एक साफ संदेश दे दिया है कि अब सुनने का वक्त आ गया है। 
विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता है कि पार्टी नेतृत्व ने क्या किया और क्या नहीं। अब हम भारतीय राजनीति में उस स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां इस तरह के फैसले विचारधारा पर नहीं लिए जाते हैं। पहले राजनीति में होता था कि आया राम गया राम। ऐसा हमने बंगाल में देखा, जब लोगों को लगा कि राज्य में भाजपा जीतेगी तो ज्यादा से ज्यादा लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने आगे कहा कि अब लोग विचारधारा पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत लाभ के लिए चुनाव में उतरते हैं और लड़ते हैं। ऐसा हमने मध्यप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में देखा है। सिब्बल ने कहा कि जिस पार्टी के मंच से आप रोज भाजपा को गाली देते थे, सांप्रदायिक और देशविरोधी बताते थे। आज आप वही पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। राजनीति में जब तक विचारधारा के आधार पर आगे नहीं चलेंगे तो ऐसा लगेगा कि ये प्रसाद पॉलिटिक्स है।

बता दें कि राहुल गांधी के करीब माने जाने वाले जितिन प्रसाद ने कल कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। 

जितिन प्रसाद ने कहा कि मेरा तीन पीढ़ियों से कांग्रेस का साथ रहा, ये निर्णय आसान नहीं था। बहुत सोच-विचार और अंतरआत्मा की आवाज के बाद ये निर्णय लिया। आज के परिप्रेक्ष्य में भारत के सामने जो चुनौतियां हैं और देश के हित में भाजपा और नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व सबसे सक्षम है। 


बता दें कि जितिन प्रसाद उस जी-23 समूह के सदस्य थे, जिन्होंने नेतृत्व में व्यापक बदलावों की मांग की थी। वहीं कपिल सिब्बल ने आगे कहा कि पार्टी में सुधारों की जरूरत है और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को सुनना होगा। हालांकि कपिल सिब्बल ने आगे कहा कि ये समझ परे है कि जितिन प्रसाद जैसा नेता भाजपा में शामिल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed