{"_id":"5927c9064f1c1b6011536d05","slug":"congress-leader-kamalnath-counter-attack-on-third-anniversary-of-modi-government-tenure","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के 3 सालों पर कांग्रेस का हमला- सिर्फ प्रचार करते हैं PM","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार के 3 सालों पर कांग्रेस का हमला- सिर्फ प्रचार करते हैं PM
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 26 May 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार ने आज सत्ता में अपने तीन सालों पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर जहां मोदी सरकार अपनी खुबियां गिना रही है, वहीं कांग्रेस ने झूठे वादों पर पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ प्रचार पर है, जबकि इनके पास देश के लिए कोई ठोस नीति नहीं है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने कहा कि इन तीन सालों में देश के किसानों की बद से बदतर हालत है, क्योंकि सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या मोदी सरकार के कार्यकाल में ही की है।
किसानों को फसल बीमा योजना का कोई फायदा नहीं मिला है।
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले तीन सालों में कुछ नहीं किया है। मोदी सरकार ने अपने मेक-इन-इंडिया, जनधन और स्वच्छ भारत अभियान जैसी स्कीम्स के प्रचार पर ध्यान दिया है। मोदी सरकार ने इनके नारों पर करोड़ों रुपया बर्बाद किया है।
विज्ञापन
इस बीच कमलनाथ ने काला धन वापस लाने के वादे पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि कितना काला धन वापस आया है। साथ ही ये बताएए कि नोटबंदी से देश को क्या मिला है। Latest Hindi News india news news in hindi,dhola sadiya bridge,bharatiya janata party,modi
विज्ञापन