फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leader Jitu Patwari was taken into preventive custody by Bengaluru police

बंगलूरू: कमलनाथ के मंत्री पटवारी की पुलिसकर्मी से हाथापाई, हिरासत में लेकर थोड़ी देर में छोड़ा

Thu, 12 Mar 2020 05:01 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: योगेश साहू Updated Thu, 12 Mar 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Jitu Patwari was taken into preventive custody by Bengaluru police
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को हिरासत में लेती बंगलूरू पुलिस। - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच बंगलूरू में कमलनाथ सरकार में मंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता जीतू पटवारी को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पटवारी यहां एक होटल में ठहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों से मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस कर्मी से हाथापाई होने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक जीतू पटवारी को हिरासत में लिए जाने के थोड़ी देर बाद छोड़ दिया गया। इसके बाद पटवारी ने कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के घर जाकर मुलाकात की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी गुरुवार को बंगलूरू के एक होटल में ठहरे बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस नेता लाखन सिंह भी थे। इस दौरान वहां मौजूद बंगलूरू पुलिस के कर्मचारी ने पटवारी को रोकने का प्रयास किया।
 
इससे पटवारी नाराज हो गए और इसके साथ ही दोनों के बीच हल्की हाथापाई भी हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी जीतू पटवारी को रोकता नजर आ रहा है, इसके बाद पटवारी पुलिसकर्मी को पीछे धकेलते नजर आ रहे हैं। 

 
वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बंगलूरू पुलिस पर अपनी पार्टी के नेता के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि उनकी सरकार के दो मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह बंगलूरू गए थे।


इस दौरान उनका उत्पीड़न किया गया। हमारे पास जानकारी है कि हमारे मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं करती है और हमारे मंत्रियों को नहीं छोड़ती है तो हम कोर्ट जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed