फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Jairam Ramesh Taunt on giving Bharat Ratna to Former Dy PM LK Advani

Politics: ‘2002 में आडवाणी ने ही पीएम मोदी को बचाया’, पूर्व उप-प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने पर जयराम का तंज

Sat, 03 Feb 2024 11:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 03 Feb 2024 11:55 PM IST
सार

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 2002 की घटनाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गुजरात के सीएम मोदी को हटाना चाहते थे लेकिन आडवाणी ने उनका समर्थन किया।

विज्ञापन
Congress Leader Jairam Ramesh Taunt on giving Bharat Ratna to Former Dy PM LK Advani
जयराम रमेश - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के कद्दावर और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत सरकार देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करेगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका एलान किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पीएम मोदी के इस फैसले पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने ही 2002 में पीएम मोदी को बचाया था। कांग्रेस ने आडवाणी और पीएम मोदी के रिश्तों पर प्रकाश डाला कि कैसे आडवाणी जी ने हर कदम पर उनका समर्थन किया। 

विज्ञापन


मोदी की कुर्सी बचा ली
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को 2002 की घटनाओं को याद किया। आडवाणी ने हर मोर्चों पर नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। रमेश ने 2002 के उस वक्त को याद किया, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गुजरात के सीएम मोदी को हटाना चाहते थे लेकिन आडवाणी ने उनका समर्थन किया। 2014 में आडवाणी ने पीएम मोदी को शानदार इवेंट मैनेजर कहा था। आडवाणी ने मोदी के संगठनात्मक क्षमता की सराहना की थी। पांच अप्रैल 2014 को गोवा में आडवाणी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी मेरे शिष्य नहीं हैं, वह एक शानदार इवेंट मैनेजर हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया
एलान के बाद आडवाणी ने कहा कि मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ इस सम्मान को स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवनभर सेवा की है। उन्होंने कहा कि आदर्श वाक्य 'यह जीवन मेरा नहीं है, यह मेरे राष्ट्र के लिए है'  ने मुझे प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं दो लोगों (पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी) को कृतज्ञतापूर्वक याद करता हूं, जिनके साथ मैंने काम किया है। साथ ही उन्होंने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू, पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों, अपनी दिवंगत पत्नी कमला के प्रति अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed