फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Jairam Ramesh targeted the visit of all party MPs across the world regarding Operation Sindoor

Operation Sindoor: 'यह ध्यान भटकाने की कोशिश', सर्वदलीय सांसदों के विदेश दौरे पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला

Wed, 21 May 2025 01:23 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 21 May 2025 01:23 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्वदलीय सांसदो के विदेश दौरे को पीएम मोदी का पीआर स्टंट और ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले और पाकिस्तान-चीन संबंधों पर संसद सत्र क्यों नहीं बुलाया गया?। साथ ही उन्होंने भाजपा नेता संबित पात्रा के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। 

विज्ञापन
Congress leader Jairam Ramesh targeted the visit of all party MPs across the world regarding Operation Sindoor
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दुनियाभर को संदेश देने के लिए सर्वदलीय सांसदों को विदेश दौरे पर भेज रही है। इस बात पर सियासत भी तेज हो गई है। जहां कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के इस कृत्य की आलोचना की है। बुधवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अंतरराष्ट्रीय दौरों पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजना एक पीआर स्टंट और ध्यान भटकाने की कोशिश है।

विज्ञापन
जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने अभी तक पहलगाम आतंकी हमले और चीन-पाकिस्तान जैसे गंभीर मुद्दों पर संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया है। उन्होंने पूछा कि हम आतंकवाद, पाकिस्तान और चीन के मुद्दों को लेकर गंभीर हैं, तो संसद का विशेष सत्र क्यों नहीं बुलाया जा रहा?
विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक में पीएम की गैरमौजूदगी पर सवाल
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां 22 अप्रैल से ऑल-पार्टी मीटिंग की मांग कर रही हैं। दो बैठकें तो हुईं, लेकिन पीएम उसमें शामिल नहीं हुए। इसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को पत्र लिखकर संसद सत्र बुलाने की मांग की। जयराम रमेश ने कहा कि पाकिस्तान की आतंकवाद को समर्थन देने और उसके चीन के साथ रणनीतिक रिश्तों को संसद में चर्चा का विषय बनाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने ध्यान हटाने के लिए जातीय जनगणना और अब ये विदेशी दौरे शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  Operation Sindoor: एशियाई देशों के लिए सर्वदलीय सांसद दल रवाना, संजय झा बोले- आतंक के सहारे जिंदा है पाकिस्तान

PAK को ऑक्सीजन राहुल नहीं, चीन दे रहा-जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे भाजपा सांसद संबित पात्रा के बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी पाकिस्तान तो ऑक्सीजन दे रहे हैं। रमेश ने कहा कि पाहलगाम हमले में जो आतंकी शामिल थे, उन्हें पकड़ो। उन्होंने कहा कि असली सवाल ये है कि पाकिस्तान को ऑक्सीजन किसने दी? चीन ने दी है। पाकिस्तान ये सब चीन की मदद के बिना नहीं कर सकता था।



'चीन और पाकिस्तान के गठजोड़ पर सवाल'
जयराम रमेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने चीन और पाकिस्तान की गठजोड़ पर सवाल उठाए हैं। जसवंत सिंह ने जिन्ना की तारीफ की थी। अटल बिहारी वाजपेयी लाहौर बस यात्रा पर गए थे। नरेंद्र मोदी खुद नवाज शरीफ के घर नाश्ता करने गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ सांसदों को विदेश भेजकर 'ऑपरेशन सिंदूर' का प्रचार कर रही है, लेकिन जो असली काम है—आतंकियों को पकड़ना, उस पर ध्यान नहीं दे रही।

ये भी पढ़ें:- अच्छी खबर: गुजरात में पांच वर्षों में शेरों की संख्या 674 से बढ़कर 891 हुई, अब 11 जिलों में फैले एशियाई शेर

दौरे के लिए रवाना हुआ संजय झा का प्रतिनिधिमंडल
इसी बीच बुधवार को जदयू सांसद संजय कुमार झा की अगुवाई में एक सर्वदलीय सांसद प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुआ। इस यात्रा को लेकर संजय झा ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल इन देशों में जाकर दुनिया को यह बताना चाहता है कि पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे जिंदा है और भारत इसके खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत की विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति का अहम हिस्सा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed