फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader Jairam Ramesh said modi government is weakening the environment and forest laws in India

तंज: जयराम रमेश ने कहा- पर्यावरण हितों की अनदेखी और कानूनों को कमजोर कर रही मोदी सरकार

Tue, 02 Nov 2021 01:37 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 02 Nov 2021 01:37 AM IST
सार

यह पहली बार नहीं है, जब जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा है इससे पहले उन्होंने 22 अक्तूबर को भी पीएम मोदी के शासन में पर्यावरण कानूनों को कमजोर करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
congress leader Jairam Ramesh said modi government is weakening the environment and forest laws in India
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

दुनिया में जलवायु परिवर्तन को लेकर किए जा रहे कामों के चलते पर्यावरण सम्मेलन में भारत सुर्खियां बटोर रहा है। ग्लासगो में हो रहे कॉप-26 दुनिया के देशों की जलवायु परिवर्तन वार्ता सम्मेलन में भाग लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने ट्वीट कर उन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


वैश्विक सुर्खियां, स्थानीय सिरदर्द, जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा उम्मीद की जा रही है कि पीएम ग्लासगो में घोषणा कर सकते हैं कि भारत 2030 तक अपनी अक्षय ऊर्जा क्षमता को दोगुना से ज्यादा कर देगा। लागत में नाटकीय कटौती इसे अपरिहार्य बनाती है, लेकिन वह(मोदी सरकार) जो याद करना नहीं चाहते, वह यह है कि उनकी सरकार भारत में पर्यावरण और वन कानूनों को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्लासगो में कॉप-26 शिखर बैठक में भारत जलवायु कार्रवाई एजेंडा पेश करेंगे तथा इस इस क्षेत्र में उठाए गए श्रेष्ठ कदमों एवं उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। सोमवार को भारत पोलैंड के बाद अपना पक्ष रखेगा। यह पहली बार नहीं है, जब जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा है इससे पहले उन्होंने 22 अक्तूबर को भी पीएम मोदी के शासन में पर्यावरण कानूनों को कमजोर करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed