फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Jairam Ramesh counterattacked on BJP's allegations amid Bharat Jodo Yatra

Congress: वो झूठ की फैक्टरी चला रहे...हम अंडरवियर और टी-शर्ट पर बात नहीं करते, भाजपा पर कांग्रेस का पलटवार

Mon, 12 Sep 2022 01:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Sep 2022 01:05 PM IST
सार

जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा, भारत जोड़ो यात्रा में मन की बात नहीं होती है। जनता की चिंता होती है। मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि ये 'जनता की चिंता' के साथ 'बीजेपी के लिए चिंता' हो जाएगी।

विज्ञापन
Congress leader Jairam Ramesh counterattacked on BJP's allegations amid Bharat Jodo Yatra
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि हम टी-शर्ट और अंडरवियर के बारे में बात नहीं करते हैं। 

विज्ञापन


एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए रमेश ने कहा, अगर वे कंटेनर, जूते और टीशर्ट को मुद्दा बनाते हैं तो मैं कहना चाहता हूं कि यह भाजपा के डर को दर्शाता है। डर के मारे वे कुछ भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा सोशल मीडिया पर झूठ की फैक्टरी चला रही है। उन्होंने कहा, जिस तरह भाजपा नेताओं के झूठे और बेबुनियाद बयान आ रहे हैं, इनसे बिलकुल साफ हो गया है कि भाजपा परेशानी में है। इससे पता चल रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता का रिस्पांस मिल रहा है। 
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा में होती है जनता की चिंता 
जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा, भारत जोड़ो यात्रा में मन की बात नहीं होती है। जनता की चिंता होती है। मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि ये 'जनता की चिंता' के साथ 'बीजेपी के लिए चिंता' हो जाएगी। उन्होंने कहा, पांच दिन में तमिलनाडु और केरल में हमारे संगठन में उत्साह देखने को मिला है। पार्टी के हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है, भारत जोड़ो यात्रा का एक मकसद ये भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता का मिल रहा बढ़िया रिस्पांस 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, राहुल गांधी हर रोज 25 किलोमीटर चलना चाहते हैं। सुबह के चरण में करीब 5000 लोग रहते हैं, दोपहर व शाम के चरण में 25000 से 30000 तक लोग आते हैं। उन्होंने कहा, यात्रा की शुरूआत अच्छी हुई है, जनता का रिस्पांस भी बढ़िया मिल रहा है, अलग-अलग राज्यों से भी जानकारी मिली है कि कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed