फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader jairam ramesh apologies to ajit dovals son vivek doval for 2019 defamation case

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अजीत डोभाल के बेटे विवेक से मांगी माफी, 2019 में लगाया था मानहानि केस

Sat, 19 Dec 2020 12:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 19 Dec 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
congress leader jairam ramesh apologies to ajit dovals son vivek doval for 2019 defamation case
जयराम रमेश - फोटो : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल से मानहानि मामले में माफी मांग ली है। पिछले साल विवेक डोभाल ने जयराम रमेश और कारवां मैग्जीन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था, क्योंकि मैग्जीन ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक लेख छापा था।

विज्ञापन



शनिवार को विवेक डोभाल ने जानकारी दी कि जयराम रमेश ने माफी की मांग की है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। हालांकि विवेक डोभाल ने कहा कि कारवां पत्रिका के खिलाफ मानहानि मामला जारी रहेगा। कारवां पत्रिका ने विवेक डोभाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान और लेख छापे थे।
विज्ञापन

 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने विवेक डोभाल के खिलाफ बयान जारी किए और चुनाव के समय माहौल की गंभीरता के चलते उन पर कई तरह के आरोप भी लगाए। जयराम रमेश ने कहा कि मुझे इन्हें पहले वेरिफाई कर लेना चाहिए था।

क्या था मामला?
कारवां नाम की एक पत्रिका ने अजीत डोभाल और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। कारवां ने अपने लेख में दावा किया था कि विवेक एक विदेशी फंड फर्म चला रहे हैं, जिसके प्रमोटरों की संदिग्ध पृष्ठभूमि रही है। इसके अलावा लेख में कहा गया था कि विवेक डोभाल केमैन आइलैंड में हेज फंड चलाते हैं।


यह हेज फंड 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की घोषणा के महज 13 दिन बाद पंजीकृत किया गया था। विवेक का यह व्यवसाय उनके भाई शौर्य डोभाल के व्यवसाय से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed