फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader had to complain with Rahul Gandhi, expelled from party

इस कांग्रेस नेता को राहुल गांधी से शिकायत करना पड़ा महंगा, पार्टी से निकाला

Sun, 24 Jun 2018 05:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Updated Sun, 24 Jun 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
Congress leader had to complain with Rahul Gandhi, expelled from party

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम की पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से शिकायत करना मुंबई के एक कांग्रेस नेता को भारी पड़ गया। निरूपम ने गणेश कांबले को पार्टी से निकाल दिया। कांबले कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और मुंबई कांग्रेस के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। निरूपम ने गणेश कांबले को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम की कार्यशैली को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री गुरुदास कामत से लेकर कई पुराने नेता पहले से नाराज हैं।

विज्ञापन


अब कांग्रेस के युवा नेताओं ने भी उनकी मुखालफत शुरू कर दी है। पिछले दिनों राहुल के मुंबई दौरे के वक्त गोरेगांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में गोरेगांव से कांग्रेस उम्मीदवार रहे कांबले चाहते थे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का वह स्वागत करें लेकिन इस मंशा पर निरूपम भड़क गए। इस पर कांबले ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर शिकायत की। इससे खफा निरुपम ने कांबले को पार्टी से निकाल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed