फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader dies in bus collision in Kerala; Bangladeshi woman living among migrant laborers arrested

Kerala: केरल में बस की टक्कर से कांग्रेस नेता की मौत; प्रवासी मजदूरों के बीच रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 03:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: बशु जैन Updated Thu, 16 Jan 2025 03:09 PM IST
सार

केरल के अलाप्पुझा के पूचक्कल में सुबह सैर पर निकले कांग्रेस नेता को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता की मौत हो गई। पुलिस ने केरल के पेरुंबवूर से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया। वह कुछ समय से एक बिहारी के साथ पेरुंबवूर इलाके में रह रही थी।

विज्ञापन
Congress leader dies in bus collision in Kerala; Bangladeshi woman living among migrant laborers arrested
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के अलाप्पुझा के पूचक्कल में सुबह सैर पर निकले कांग्रेस नेता को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अलप्पुझा जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के कार्यकारी समिति के सदस्य 70 वर्षीय एमआर रवि को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रवि की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पेरुंबवूर से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
पुलिस ने केरल के पेरुंबवूर से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया। पेरुम्बवूर अन्य राज्यों से आए मजदूरों का एक प्रमुख केंद्र है। प्रवासी मजदूरों के बीच एक बांग्लादेशी नागरिक के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने तलाशी अभियान चलाया। यहां से एक बांग्लादेशी महिला  थस्लीमा को हिरासत में लिया। वह कुछ समय से एक बिहारी के साथ इस इलाके में रह रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एर्नाकुलम ग्रामीण के एसपी वैभव सक्सेना ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पेरुम्बवूर पुलिस थाने में महिला से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाई में गिर गई थी रोडवेज बस
केरल में हादसे बढ़ रहे हैं। छह जनवरी को केरल के इडुक्की जिले में एक रोडवेज बस खाई में गिर गई थी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।  पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के तंजावुर की यात्रा के बाद 34 यात्रियों को लेकर केएसआरटीसी की एक बस अलपुझा जिले के मावेलीकारा लौट रही थी। छह जनवरी को सुबह करीब छह बजे इडुक्की जिले के पुल्लूपारा के निकट बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतकों के शवों को मुंडाकायम के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed