फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader demands statement from pm narendra modi over tension with china

कपिल सिब्बल ने पूछा, सरकार बताए चीन के मसले पर क्या है नीति

Sun, 09 Jul 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी Updated Sun, 09 Jul 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
congress leader demands statement from pm narendra modi over tension with china
कपिल सिब्बल
भारत के साथ चीन की मौजूदा तनातनी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने तंज करते हुए पूछा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ साबरमती में झूला झूलने के बाद भी भारत और चीने के बीच तनातनी क्यों है?  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन के साथ सीमा पर स्थिति काफी गंभीर है। सरकार को इस मसले पर अपनी नीति बतानी चाहिए कि तनाव को कैसे दूर किया जाए। सिब्बल ने आगे कहा कि ये मसले बेहद गंभीर होते हैं, हमें इन पर ज्यादा टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए। लेकिन इतना हम इस सरकार से जरूर कहेंगे कि एक ऐसा वक्त था कि आप चीनी राष्ट्रपति के साथ झूला झूलते थे। ऐसा आखिर क्या हो गया कि आज एक ऐसा वक्त आ गया कि आप एक-दूसरे पर आंख तरेर रहे हैं?
विज्ञापन


ये सवाल हम आगामाी संसद सत्र में पूछेंगे। उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री को एक बयान देना चाहिए जो कि उन्होंने अभी तक नहीं दिया है कि क्या हुआ और देश को क्या करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब चीन या पाकिस्तान की घुसपैठ का मामला हो तो उनकी पार्टी सरकार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed