{"_id":"6779909d60522067240c3ac2","slug":"congress-leader-challenged-election-of-cm-devendra-fadnavis-in-assembly-elections-in-bombay-high-court-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: फडणवीस के निर्वाचन को कांग्रेस नेता ने हाईकोर्ट में दी चुनौती; बोले- CM की जीत में प्रक्रियात्मक चूक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: फडणवीस के निर्वाचन को कांग्रेस नेता ने हाईकोर्ट में दी चुनौती; बोले- CM की जीत में प्रक्रियात्मक चूक
Sun, 05 Jan 2025 01:18 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:18 AM IST
सार
गुडाधे की तरफ से शनिवार को उनके वकील एबी मून ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने फडणवीस की जीत में प्रक्रियात्मक चूक का दावा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कई अनिवार्य प्रावधानों का उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विधानसभा चुनाव में निर्वाचन को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गुडाधे नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से फडणवीस से 39,710 मतों से हार गए थे।
विज्ञापन
गुडाधे की तरफ से शनिवार को उनके वकील एबी मून ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने फडणवीस की जीत में प्रक्रियात्मक चूक का दावा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कई अनिवार्य प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने अदालत से फडणवीस के निर्वाचन को अमान्य घोषित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
वकील पवन दहाट ने कहा कि तेओस सीट से पराजित पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर, उनकी पार्टी के पांच सहयोगियों और एक राकांपा (सपा) नेता ने भी इसी तरह की याचिकाएं दायर की हैं। कोर्ट ने इन आठ में से किसी याचिका को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन