{"_id":"66e6a2b3039f7151ac0d3e1b","slug":"congress-leader-balasaheb-thorat-accuses-cm-shinde-of-spreading-fake-news-news-in-hindi-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'शिंदे-फडणवीस फर्जी खबर फैलाकर धार्मिक विवाद पैदा कर रहे', CM के बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'शिंदे-फडणवीस फर्जी खबर फैलाकर धार्मिक विवाद पैदा कर रहे', CM के बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार
Sun, 15 Sep 2024 02:32 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:32 PM IST
सार
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि इससे पहले वे (शिंदे और फडणवीस) आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे उन्होंने (राहुल गांधी) कहा ही नहीं।
विज्ञापन
बालासाहेब थोराट
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर फर्जी खबर फैलाकर धार्मिक विवाद पैदा करने का आरोप लगाया है। थोराट ने यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बयान के एक दिन बाद लगाया। दरअसल, सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गणेश उत्सव समारोह को बंद करने की कोशिश कर रही है। शनिवार को शिंदे ने यह भी कहा था कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में विपक्ष उनकी सरकार पर निशाना साध रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में पुलिस द्वारा गणेश की मूर्ति को पुलिस वैन में रखने के मामले में कांग्रेस चुप है।
सीएम शिंदे के बयान पर कांग्रेस नेता ने किया पलटवार
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में देखा गया कि कर्नाटक पुलिस प्रदर्शनकारियों से भगवान गणेश की मूर्ति छीनकर उसे पुलिस वैन में रख रही है। इस पर कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, "यह एकमात्र काम जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पूरे समय कर रहे हैं, वह यह है कि वह लगातार फर्जी खबरें फैलाकर एक फर्जी कहानी तैयार कर रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि सीएम और डिप्टी सीएम 'फर्जी समाचार फैक्टियां' चला रहे हैं।
शिंदे सरकार को थोराट की चेतावनी
थोराट ने कहा कि इससे पहले वे आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे उन्होंने (राहुल गांधी) कहा ही नहीं। उन्होंने शिंदे सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "कर्नाटक में जो नहीं हुआ, वे अब उसकी फर्जी खबर फैलाकर राज्य में धार्मिक विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन राज्य के लोग समझदार हैं। आपके फर्जी खबरों की तरह आपकी सरकार भी उखड़ जाएगी।" बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल अंत में विधानसभा चुनाव भी होे वाला है, जिसकी तैयारी में विपक्ष और सत्ता पक्ष जोरों शोरों से जुटी हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन