फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader anand sharma said Modis diplomacy understood as photo on donald trupm issue

मोदी कूटनीति को फोटोनीति समझ रहे हैं: आनंद शर्मा

Tue, 30 Oct 2018 06:00 PM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
congress leader anand sharma said Modis diplomacy understood as photo on donald trupm issue
आनंद शर्मा
अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि बनने का न्यौता अस्वीकार करने के बाद कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। पार्टी नेता आनंद शर्मा ने इसे मोदी सरकार की फेल कूटनीति करार दिया है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार की विदेश नीति में जरा सी भी गंभीरता नहीं है। प्रधानमंत्री कूटनीति को नहीं समझते। दिक्कत यह है कि वे कूटनीति को फोटोनीति समझ रहे हैं। उन्होंने अपने पड़ोसी देशों के साथ सम्बंध खराब कर लिए हैं। यह देश के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी दफ्तर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में आनंद शर्मा ने कहा, ट्रम्प ने 26 जनवरी के लिए मोदी का दावतनामा अस्वीकार कर दिया। आजादी के बाद यह पहला मौक़ा है जब किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस पर हमारा आतिथ्य अस्वीकार किया है। एक तरह से यह मोदी सरकार की कूटनीतिक पराजय है। 
विज्ञापन


शर्मा के मुताबिक, किसी भी विदेशी मेहमान को आमंत्रित करने की एक प्रक्रिया होती है, उसका पालन करने के बाद ही निमंत्रण भेजा जाता है। मोदी सरकार ने यहां पर कई गलतियां की हैं। नतीजा, ट्रम्प ने अपनी व्यस्तता के चलते मुख्य अतिथि बनने से इंकार कर दिया। कांग्रेसी नेता यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने पाकिस्तान के साथ मौजूदा भारतीय विदेश नीति को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। शर्मा ने कहा, पाकिस्तान के साथ जो विदेश नीति है, वह तो डिजास्टर की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि ट्रम्प द्वारा गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने से इन्कार करने के बाद अब सरकार किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति या शासनाध्यक्ष की तलाश में जुट गई है। सरकार का प्रयास है कि अब जो भी नेता मुख्य अतिथि बनने का न्यौता स्वीकार करे, वह कम से कम किसी बड़े राष्ट्र का नेतृत्व करने वाला होना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने इस बाबत काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed