{"_id":"5d71ad508ebc3e93d228f1bd","slug":"congress-leader-ahmed-patel-s-son-appears-before-ed-in-sterling-biotech-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टर्लिंग बायोटेक मामले में ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्टर्लिंग बायोटेक मामले में ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे
Fri, 06 Sep 2019 06:20 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 06 Sep 2019 06:20 AM IST
सार
- भगोड़े संदेसरा भाइयों के बैंक घोटाले को लेकर हुई पूछताछ
- कथित धन शोधन और बैंक धोखाधड़ी को लेकर सवाल जवाब किए
- जुलाई में अहमद पटेल के दामाद का बयान दर्ज कर चुकी है ईडी
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के पुत्र फैसल पटेल से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने गुरुवार को दोबारा पूछताछ की। ईडी ने उनसे गुजरात की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक के कथित धन शोधन और कई करोड़ रुपयों की बैंक धोखाधड़ी को लेकर सवाल जवाब किए। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत फैसल के बयान तीसरी बार दर्ज किए गए।
विज्ञापन
ईडी ने फैसल पटेल के संदेसरा भाइयों की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक से कथित संबंधों और सौदों को लेकर पूछताछ की। यह जांच एजेंसी जुलाई महीने में अहमद पटेल के दामाद इरफान सिद्दीकी के बयान भी दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
अहमद पटेल गुजरात से कांग्रेस सांसद हैं और पार्टी कोषाध्यक्ष हैं। यह पूछताछ संदेसरा समूह के कर्मचारी सुनील यादव के बयान के बाद की गई है। माना जा रहा है कि उसने फैसल पटेल और संदेसरा भाइयों के रिश्तों के बारे में ब्योरा दिया है। करीब 14,500 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज धोखाधड़ी के मामले में नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ती संदेसरा देश छोड़ कर संभवतया नाइजीरिया भाग चुके हैं।
विज्ञापन