{"_id":"5fb1040347229c1dd15aa8ca","slug":"congress-leader-ahmed-patel-admitted-to-icu-after-getting-infected-with-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता अहमद पटेल आईसीयू में भर्ती, कोरोना वायरस से हुए थे संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता अहमद पटेल आईसीयू में भर्ती, कोरोना वायरस से हुए थे संक्रमित
Sun, 15 Nov 2020 06:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 15 Nov 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
अहमद पटेल (फाइल फोटो)
बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को गुरुग्राम के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। पटेल के परिवार ने रविवार को बताया कि उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Senior Congress leader Ahmed Patel, who tested positive for COVID-19 a few weeks ago, admitted to ICU of Medanta Hospital, Gurgaon for further treatment, says his family
— Press Trust of India (@PTI_News) November 15, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि पटेल अक्तूबर की शुरुआत में कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। 71 वर्षीय अहमद पटेल ने एक अक्तूबर को ट्विटर पर बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लिया था।
रविवार को अहमद पटेल के बेटे फैजल ने एक ट्वीट में लिखा, ' वह (अहमद पटेल) कुछ सप्ताह पहले कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। अब उन्हें आगे के इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की देख-रेख में हैं।'
— Faisal Patel (@mfaisalpatel) November 15, 2020
पटेल के आईसीयू में भर्ती होने के बाद कई कांग्रेस ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने एक ट्वीट में कहा कि मेरे मित्र और कॉमरेड अहमद पटेल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
बता दें कि रविवार को भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार पहुंच गए। वहीं, 82 लाख से अधिक लोग इस जानलेवा महामारी से ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर (रिकवरी रेट) 93.09 फीसदी हो गई है। खास बात यह है कि भारत में लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 50 हजार से कम आए हैं।