कांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले, ममता और राज्यपाल धनखड़ सर्कस के जोकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच आपसी खींचतान के लिए उनकी खिंचाई करते हुए उनको सर्कस के दो जोकर करार दिया। मेदिनीपुर में चौधरी ने कहा कि राजभवन और नबन्ना भवन (सचिवालय) के बीच सर्कस चल रहा है और इसका नेतृत्व दो जोकर कर रहे हैं।
Adhir Ranjan Chowdhury, Congress in Midnapore: A circus is going on in West Bengal. There are two Bhawans- Raj Bhawan (Governor's House) and Nabanna Bhawan (Chief Minister's Office) with two heads and they two are the jokers of the circus. pic.twitter.com/8f3IyPUY4y
— ANI (@ANI) January 17, 2020
ध्यान रहे कि धनखड़ और ममता के बीच विभिन्न मुद्दों पर विवाद चल रहा है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्यपाल पर समानांतर प्रशासन चलाने का आरोप लगा चुकी है। लेकिन राज्यपाल ने इस आरोप का खंडन किया है। चौधरी ने शुक्रवार को मेदिनीपुर में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ आयोजित एक रैली को भी संबोधित किया।