{"_id":"5ecd035b8ebc3e906e128d57","slug":"congress-leader-adhir-ranjan-chowdhury-writes-to-pm-narendra-modi-asked-help-for-cyclone-amphan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने बंगाल प्रशासन को बताया विफल, अम्फान को लेकर पीएम मोदी से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने बंगाल प्रशासन को बताया विफल, अम्फान को लेकर पीएम मोदी से मांगी मदद
Tue, 26 May 2020 05:32 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 26 May 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से हर तरफ भारी तबाही हुई है। इसमें भी तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिम बंगाल में हुआ है, यहां भारी मात्रा में जान-माल को नुकसान हुआ है। यही कारण है कि केंद्र सरकार को स्थिति को संभालने के लिए यहां सेना को भेजना पड़ा है।
विज्ञापन
वहीं अब लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खत लिखकर पश्चिम बंगाल प्रशासन को विफल बताते हुए अतिरिक्त सैन्य बल की मांग की है। चौधरी ने लिखा, 'पश्चिम बंगाल प्रशासन इस विनाशकारी स्थिति का सामना करने में बुरी तरह से विफल रहा है, इसलिए मैं आपसे सेना के अधिक जवानों को भेजने का अनुरोध करता हूं।'
विज्ञापन
Congress leader in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury writes to PM Narendra Modi stating,"West Bengal adminitration has miserably failed to cope with this disastrous situation, therefore I request you to send more contingents of Army personnel." #CycloneAmphan pic.twitter.com/QlwLSwfGgQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 26, 2020
पश्चिम बंगाल में इस तूफान से वहां कई इलाकों में पानी भरने के साथ ही बिजली-पानी की समस्या उत्पन्न हो गई और जगह-जगह मकानों और पेड़ों का मलबा फैल गया। अम्फान की वजहें से यहां करीब सौ लोगों की मौत भी हुई।