{"_id":"5db1fd608ebc3e014c4b7838","slug":"congress-leader-adhir-ranjan-chaudhary-said-modi-magic-is-decreasing-rapidly","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाताः कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- तेजी से घट रहा मोदी मैजिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाताः कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- तेजी से घट रहा मोदी मैजिक
Fri, 25 Oct 2019 01:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : एएनआई
लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘मोदी मैजिक’ गायब होने की घोषणा की। चौधरी ने कहा, कथित मोदी मैजिक तेजी से गायब हो रहा है। दो राज्यों के विधानसभा चुनावों का परिणाम कांग्रेस को आने वाले दिनों में पुनर्जीवित होने में मदद करेगा।
विज्ञापन
चुनावी परिणाम सरकार की जनविरोधी नीतियों और आर्थिक मंदी के प्रति लोगों की हताशा की प्रतिक्रिया है। चौधरी ने यह भी शक जताया कि भाजपा हरियाणा में सरकार गठन के दौरान ‘पारदर्शिता’ का प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, हरियाणा में भाजपा की तरफ से सरकार गठन के लिए हार्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त) अब शुरू हो जाएगी। यह देखना होगा कि भाजपा लोगों के निर्णय का सम्मान करेगी या वह इसके खिलाफ जाएगी और सरकार गठन के लिए तमाम अनैतिक तरीके अपनाकर अपने हाथ गंदे करेगी।
विज्ञापन