संसद में पीएम मोदी पर अधीर रंजन के विवादित बोल, 'नाली' विवाद पर मांगी माफी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के विवादित बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज लोकसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेल्समैन बताया। इसके बाद उन्होंने नाली का जिक्र कर पीएम मोदी को निशाना बनाया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी खराब हिंदी का हवाला देते हुए माफी मांग ली।
सफाई देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'एक भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री की तुलना स्वामी विवेकानंद से की थी क्योंकि दोनों के नाम में समानता है और दोनों को एक जैसा बताया था। इससे बंगाल की भावनाएं आहत हुईं। इसीलिया मैंने कहा कि आप मुझे उकसा रहे हैं। यदि आप यह सब जारी रखेंगे तो मैं कहूंगा कि आप गंगा की तुलना नाली से कर रहे हैं।'
Congress leader, Adhir Ranjan Chowdhury: A BJP MP compared Swami Vivekananda with PM due to a similarity in their names & put them on same pedestal, it hurts sentiments of Bengal. That's why I said 'you're provoking me, if you continue I'll say you're comparing Ganga with naali'. pic.twitter.com/Y9ui84sVjZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 24, 2019
चौधरी के इस बयान पर जब बवाल शुरू हुआ तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'यह गलतफहमी है, मैंने 'नाली' नहीं कहा, यदि प्रधानमंत्री इससे आहत हैं तो मैं माफी मांगता हूं। उन्हें दुख पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था। यदि प्रधानमंत्री को दुख पहुंचा है तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे माफी मांगूंगा। मेरी हिंदी अच्छी नहीं है, नाली से मेरा मतलब चैनल से था।'
Congress leader, Adhir Ranjan Chowdhury on his remark in Lok Sabha: It is a misunderstanding, I didn't say 'naali', if PM is upset with it I'm sorry. I had no intention to hurt him. If PM is hurt I'll personally apologise to him. My hindi is not good, by 'naali' I meant channel. pic.twitter.com/nS70IUHXvW
— ANI (@ANI) June 24, 2019
बता दें कि आज लोकसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान चौधरी ने भाजपा और पीएम मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘बड़े सेल्समैन’ हैं जो इस चुनाव में अपने उत्पाद को बेचने में सफल रहे, जबकि कांग्रेस अपना उत्पाद बेचने में विफल रही।